facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Tata Motors FY24Q3 Results: टाटा मोटर्स को हुआ 137.5 फीसदी का नेट मुनाफा, उम्मीद से काफी बेहतर रही परफॉर्मेंस

Q3 Results: Tata Motors का FY24Q3 में ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर (YoY) बढ़कर 1.11 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

Last Updated- February 02, 2024 | 6:11 PM IST
Tata Motors

Tata Motors FY24Q3, 2024 Results: टाटा ग्रुप (Tata Group) की सब्सिडियरी कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने वित्त वर्ष 24 की दिसंबर तिमाही (FY24Q3) के रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसका नेट मुनाफा (net profit) 137.5 फीसदी बढ़कर 7,025 करोड़ रुपये हो गया है।

LSEG data के मुताबिक, यह अनुमान था कि कंपनी 4,451 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज करेगी। भारत की सबसे वैल्यूएबल कारमेकर कंपनी ने उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस दिखाते हुए 7,025 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया।  कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही (FY23Q3) में 2,958 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया था।

अगर सालाना आधार पर देखा जाए तो Tata Motors ने शानदार परफॉर्मेंस दिखाते हुए दोगुना से ज्यादा का नेट मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी के प्रॉफिट की मुख्य वजह लग्जरी कार यूनिट जैगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover-JLR) की दमदार बिक्री बताई जा रही है।

बढ़ा रेवेन्यू

Tata Motors का FY24Q3 में ऑपरेशन से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर (YoY) 25 फीसदी बढ़कर 1,10,577 करोड़ रुपये हो गया है। इस रेवेन्यू के डेटा में टाटा मोटर्स की अन्य कंपनियां जैसे JLR, Tata Commercial Vehicles, Tata Passenger Vehicles और अन्य सेगमेंट से प्राप्त रेवेन्यू शामिल है।

बता दें कि पिछले साल की समान अवधि (FY23Q3) में कंपनी ने 88,489 करोड़ रुपये का ऑपरेशन से रेवेन्यू प्राप्त किया था।

टाटा मोटर्स की JLR काफी बेहतर प्रदर्शन करते हुए देखी जा रही है। इसका रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 22 फीसदी बढ़कर 7.37 अरब डॉलर हो गया, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 6.04 अरब डॉलर था।

बढ़ी बिक्री

31 दिसंबर को समाप्त तिमाही के दौरान JLR की बिक्री में 27 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। एक्सचेंजों को सौंपी गई रिपोर्ट में कंपनी ने बताया कि सालाना आधार पर इलेक्ट्रिक वाहनों के वॉल्यूम्स में 20.9 फीसदी का इजाफा हुआ है।

शेयरों में उछाल

टाटा मोटर्स के शेयरों ने सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी 2 फरवरी को बढ़त के साथ बंद हुए। BSE पर इसके शेयर 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 878.80 रुपये पर बंद हुए।

EBITDA Margin बढ़ा

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA मार्जिन 13.9 फीसदी रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 10.9 फीसदी था।

First Published - February 2, 2024 | 4:55 PM IST

संबंधित पोस्ट