facebookmetapixel
Advertisement
संप्रभुता, व्यावहारिकता और विकल्प: भारत के लिए जोखिम और समझदारी के बीच का संतुलनEditorial: ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का ‘हथौड़ा’ और आगे की राहसुरक्षा के नाम पर अव्यवस्था और ‘चीनी’ रोबोडॉग का स्वदेशी दावा, AI इम्पैक्ट समिट पर उठे गंभीर सवालGDP Rebasing: नए आधार वर्ष से GDP की नई सीरीज तैयार, पर WPI को लेकर अर्थशास्त्रियों में मतभेदEnergy Growth: सरकारी तेल कंपनियों ने खोला खजाना, बीते 10 महीनों में खर्च किए ₹1.07 लाख करोड़US-India Trade: ट्रंप के पास हैं कई व्यापारिक हथियार, धारा 301 और 232 से बढ़ सकती है भारत की टेंशनIDFC First Bank में 590 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी, सरकारी खातों में हेरफेर से मचा हड़कंपMutual Funds: ‘मेगा फंड्स’ का बढ़ा दबदबा, ₹1 लाख करोड़ के क्लब में शामिल हुई तीन और बड़ी योजनाएंSME Growth: अब छोटी कंपनियां भी बना रहीं कर्मचारियों को करोड़पति, ईसॉप्स का बढ़ रहा है क्रेजMarket Alert: क्या सोना-चांदी बनेंगे निवेशकों के लिए सुरक्षित ढाल? ट्रंप के फैसले से मची हलचल

Tata Motors को डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल की बिक्री रफ्तार बने रहने की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- May 26, 2023 | 9:20 AM IST
Tata Motors

वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स को घरेलू यात्रा वाहनों खासकर एसयूवी की बिक्री चालू वित्त वर्ष में भी मजबूत बने रहने की उम्मीद है। टाटा मोटर्स पैसेंजर वेहिकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रबंध निदेशक शैलेष चंद्रा ने यहां पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी ने एक लाख इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की बिक्री का लक्ष्य रखा हुआ है।

पिछले साल यह आंकड़ा करीब 50,000 ई-वाहन का था। चंद्रा ने कहा, “मांग बने रहने के स्तर पर अभी तक संकेतक अच्छे हैं। हालांकि रुकी हुई मांग सामने आने और तैयार वाहनों की कम संख्या से मिलने वाले लाभ अब कम हो गए हैं।”

उन्होंने कहा कि इन दोनों घटकों के नहीं रहने के बावजूद टाटा मोटर्स के वाहनों के लिए ग्राहकों का रुझान कायम है। उन्होंने कहा, “पहली बार वाहन खरीदने वाले के अलावा नई गाड़ी लेने वालों के बीच एसयूवी की मांग बहुत अधिक है।”

चंद्रा ने कहा कि महज दो साल पहले तक घरेलू वाहन उद्योग का आकार 30 लाख वाहनों का बताया जा रहा था लेकिन पिछले साल ही यह 39 लाख के आगे निकल गया। उन्होंने कहा, “इस साल अगर यह 41 लाख इकाई पर भी बना रहता है तो बहुत अच्छी वृद्धि होगी।”

Advertisement
First Published - May 26, 2023 | 9:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement