facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Tata Consumer Products करेगी कैपिटल फूड्स, ऑर्गेनिक इंडिया का अधिग्रहण

बयान के अनुसार, “कंपनी लक्षित कंपनी की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने पर सहमत हो गई है। लक्षित कंपनी की शेष 25 प्रतिशत हिस्सेदारी तीन साल के भीतर ली जाएगी।”

Last Updated- January 13, 2024 | 10:20 AM IST
Tata Consumer
Representative Image

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) ने शुक्रवार को चिंग्स सीक्रेट और स्मिथ एंड जोन्स ब्रांड की मूल कंपनी कैपिटल फूड्स की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की।

इस अधिग्रहण से स्वास्थ्य एवं सेहत उत्पादों का एक मंच तैयार होगा। इससे चाय, हर्बल सप्लिमेंट और पैकेज्ड खाद्य पदार्थों सहित जैविक उत्पादों के उत्पादन का रास्ता साफ होगा। टाटा समूह की एफएमसीजी इकाई टीसीपीएल ने बयान में कहा कि वह चरणबद्ध ढंग से 5,100 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर कैपिटल फूड्स में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

बयान के अनुसार, “कंपनी लक्षित कंपनी की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने पर सहमत हो गई है। लक्षित कंपनी की शेष 25 प्रतिशत हिस्सेदारी तीन साल के भीतर ली जाएगी।”

इसके अलावा, टीसीपीएल 1,900 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर ऑर्गेनिक इंडिया में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का भी अधिग्रहण करेगी।

टीसीपीएल ने बयान में कहा, “यह कदम तेजी से बढ़ती/उच्च मार्जिन वाली श्रेणियों में अपने उत्पाद पोर्टफोलियो और लक्षित बाजार का विस्तार करने के टाटा कंज्यूमर के रणनीतिक इरादे के अनुरूप है।”

ऑर्गेनिक खाद्य एवं पेय उत्पाद बनाने वाली कैपिटल फूड के अधिग्रहण से टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने और अपना पेंट्री प्लेटफॉर्म मजबूत करने में मदद मिलेगी।

First Published - January 13, 2024 | 10:20 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट