facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्र की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

Tata Consumer का 5 प्रमुख कैटेगरी पर दांव

Advertisement

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने नवाचार के लिए पांच प्रमुख श्रेणियां चुनी। चाय, कॉफी और नमक के अलावा कंपनी अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार करेगी।

Last Updated- September 12, 2023 | 10:30 PM IST
Tata Consumer

पैकेज्ड वस्तुओं का निर्माण करने वाली कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (TCPL) ने अपने आगामी उत्पादों की शुरुआत करने के लिए पांच प्रमुख श्रेणियों की पहचान की है। ये श्रेणियां इसकी मौजूदा मुख्य पेशकशों का प्रतिनिधित्व करती हैं। इनमें चाय, कॉफी और नमक शामिल हैं।

पैंट्री श्रेणी में कंपनी दालों, मसालों, प्रमुख खाद्य, मेवे और रेडी-टु-कुक क्षेत्रों में अवसर तलाशेगी। पेय पदार्थों की श्रेणी में कंपनी की योजना पानी और रेडी-टु-ड्रिंक क्षेत्रों में नए उत्पाद पेश करने की है। नाश्ते की श्रेणी में TCPL अपने प्रोटीन प्लेटफॉर्म के साथ-साथ नाश्ता अनाज, रेडी-टु-ईट और स्नैक बाजार में अपनी पेशकश का विस्तार करेगी।

TCPL के मुख्य परिचालन अधिकारी अजीत कृष्णकुमार ने बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में इस रणनीति के बारे में कहा कि यह ढांचा हमें अपने उपभोक्ताओं के संबंध में नियोजित समझ विकसित करने, हमारी आंतरिक क्षमताओं को बढ़ाने, स्थापित मापदंडों के भीतर नवोन्मेष करने, अपने कुल उपलब्ध बाजार का विस्तार करने और नए उपभोग अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि हमने उन प्रमुख प्लेटफार्मों की पहचान करने के लिए रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाया है, जिनमें हम उत्पादन करना चाहते हैं। बाजार के अवसर, श्रेणी वृद्धि, लाभ, वितरण तथा अनुसंधान और विकास सहित अपनी क्षमताओं और संपूर्ण प्रतिस्पर्धी बढ़त सहित कई कारकों का मूल्यांकन करने के बाद हमने इस क्षेत्र को पांच प्रमुख प्लेटफार्मों तक सीमित कर दिया है।

वर्तमान में TCPL को अपनी बिक्री का पांच प्रतिशत भाग नवोन्मेष से हासिल होता है। कृष्णकुमार ने कहा कि कंपनी ने उत्पादों को पेश करने में अपने सक्रिय प्रयासों की वजह से यह लक्ष्य अनुमान से पहले हासिल कर लिया है।

Advertisement
First Published - September 12, 2023 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement