facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

लाभांश देने में अंबानी-बिड़ला से भी आगे टाटा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:40 AM IST

टाटा समूह कंपनियों का लागतार चौथे वर्ष में भी लाभांश भुगतान बढ़ा है। जबकि कंपनियों की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अंबानी, बिड़ला और अन्य कॉर्पोरेट्स ने वित्त वर्ष 2007-08 के लिए लाभांश भुगतान घटाया ही है।


लाभांश शुध्द लाभ के प्रतिशत शेयर होते हैं, जो इक्विटी लाभांश की तरह दिए जाते हैं। टाटा समूह कंपनियों ने मार्च 2008 में समाप्त वित्त वर्ष के लिए अपना लाभांश भुगतान पिछले वित्त वर्ष में 27.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 28.3 प्रतिशत किया है, जबकि कॉर्पोरेट क्षेत्र में (लाभांश देने वाली 1,121 कंपनियां) लाभांश भुगतान 25.22 प्रतिशत से घटकर 23.04 करोड़ रुपये हो गया है।

मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने अपनी सूचीबध्द कंपनियों की ओर से कमाए गए शुध्द लाभ का लगभग 9.74 प्रतिशत (10.4 प्रतिशत) लाभांश के रूप में बांटा है, जबकि उन्हीं के छोटे भाई अनिल अंबानी ने वित्त वर्ष 2007-08 के लिए उनकी तीनों कंपनियों के शुध्द लाभ का 13.7 प्रतिशत (14.16 प्रतिशत) लाभांश के तौर पर दिया है। सामान वित्त वर्ष के लिए एवी बिड़ला समूह की 6 कंपिनयों का लाभांश भुगतान 12.09 प्रतिशत से घटकर 8.4 प्रतिशत हो गया है।

टाटा समूह कंपनियों ने वित्त वर्ष 2008 में 15,193 करोड़ रुपये शुध्द मुनाफे पर 4,300 करोड़ रुपये सकल लाभांश दिया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में समूह कंपनियों ने 12,975 करोड़ रुपये शुध्द मुनाफे पर 3,500 करोड़ रुपये का लाभांश दिया था। टाटा समूह की 14 कंपनियों ने 100 प्रतिशत से भी अधिक लाभांश की, 7 कंपनियों ने 70 से 90 प्रतिशत के बीच लाभांश की और तीन कंपनियों ने 15 से 45 प्रतिशत लाभांश की घोषणा की।

प्रमोटर जिनमें ज्यादातर होल्डिंग कंपनियां हैं, को वित्त वर्ष 2008 में कुल लाभांश का लगभग 50 प्रतिशत (2,168 करोड़ रुपये) लाभांश के तौर पर मिले, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 51 प्रतिशत (1,809 करोड़ रुपये) था। इस दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने शुध्द लाभ की वृध्दि में गिरावट का दौर देखा और इसलिए उनका लाभांश भुगतान 2006-07 में 29.3 प्रतिशत से घटकर 2007-08 में 25.5  प्रतिशत रह गया।

लाभांश के अंश

टाटा समूह का वित्त वर्ष 2008 के लिए लाभांश भुगतान पिछले वित्त वर्ष में 27.3 प्रतिशत से बढ़कर 28.3 प्रतिशत रहा
कॉर्पोरेट क्षेत्र में लाभांश भुगतान 25.22 प्रतिशत से घटकर 23.04 करोड़ रुपये रह गया
आरआईएल ने अपनी सूचीबध्द कंपनियों की ओर से कमाए गए शुध्द लाभ का 9.74 प्रतिशत हिस्सा लाभांश के तौर पर बांटा

Advertisement
First Published - July 15, 2008 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement