facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

₹1,000 करोड़ का निवेश करेगी Swiggy, 10 मिनट में डिलीवरी की रेस होगी तेज

Advertisement

Swiggy ने अपनी सप्लाई चेन सब्सिडियरी Scootsy में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करने का ऐलान किया है।

Last Updated- February 21, 2025 | 8:44 PM IST
CLSA starts coverage of Swiggy, company's shares rise CLSA ने शुरू किया स्विगी का कवरेज, कंपनी का शेयर चढ़ा

Swiggy अब सिर्फ खाना नहीं, बल्कि सुपरफास्ट डिलीवरी की दुनिया में भी दबदबा बनाने की तैयारी में है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह अपनी सप्लाई चेन सब्सिडियरी Scootsy में 1,000 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश करने जा रही है। इसका मकसद Instamart की ग्रोथ को और तेज करना और ग्रॉसरी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के सामान को 10 मिनट या उससे भी कम समय में ग्राहकों तक पहुंचाना है।

Swiggy पहले ही दिसंबर में 1,600 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट कर चुकी है, और अब यह नया निवेश एक या ज्यादा चरणों में किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह बिजनेस को और बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।

Zomato (Eternal) से सीधी टक्कर

Swiggy की यह चाल Zomato (अब Eternal) की Blinkit में बढ़ती इन्वेस्टमेंट की रणनीति का जवाब मानी जा रही है। Blinkit और Instamart के बीच क्विक-कॉमर्स की जंग अब और तेज होती जा रही है।

Swiggy की सब्सिडियरी Scootsy वेयरहाउस मैनेजमेंट और डिलीवरी सिस्टम को बेहतर बनाने का काम करती है। इस इन्वेस्टमेंट से थोक विक्रेताओं और रिटेलर्स के लिए ऑर्डर प्रोसेसिंग और शिपिंग और भी आसान हो जाएगी।

फूड डिलीवरी से ज्यादा तेज़ बढ़ रहा क्विक-कॉमर्स

हालांकि Swiggy और Zomato की कमाई का सबसे बड़ा जरिया अभी भी फूड डिलीवरी ही है, लेकिन क्विक-कॉमर्स का ग्रोथ इससे भी तेज हो रहा है। यही वजह है कि दोनों कंपनियां इस सेक्टर में तगड़ा इन्वेस्टमेंट कर रही हैं।

Swiggy की सप्लाई चेन सर्विस से कमाई में अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 23% की बढ़ोतरी हुई और यह 1,693 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। हालांकि, क्विक-कॉमर्स में बड़े इन्वेस्टमेंट की वजह से कंपनी के प्रॉफिट मार्जिन पर दबाव भी बढ़ रहा है। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - February 21, 2025 | 8:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement