facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

अपोलो हॉस्पिटल्स की MD सुनीता रेड्डी ने 1.3% हिस्सेदारी बेचकर जुटाए ₹1,489 करोड़, कर्ज घटाने के लिए लिया फैसला

Advertisement

सुनीता रेड्डी ने ब्लॉक डील से अपोलो हॉस्पिटल्स में 1.3% हिस्सेदारी बेचकर 1,489 करोड़ जुटाए और प्रवर्तक समूह का कर्ज घटाकर कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत की।

Last Updated- August 22, 2025 | 9:44 PM IST
Apollo Hospitals
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज की प्रवर्तक और प्रबंध निदेशक सुनीता रेड्डी ने शुक्रवार को ब्लॉक डील के जरिए कंपनी की 1.3 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 1,489 करोड़ रुपये जुटाए। इसका मकसद प्रवर्तक समूह का कर्ज और होल्डिंग कम करना है। कंपनी ने बताया कि सुनीता रेड्डी के प्रवर्तक समूह ने स्टॉक एक्सचेंजों पर 19 लाख इक्विटी शेयर 7,850 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से बेचे जो गुरुवार के बंद भाव 7,925 रुपये से 1 फीसदी कम है।

सौदे के बाद अपोलो हॉस्पिटल्स में प्रवर्तक समूह की हिस्सेदारी 29.3 फीसदी से घटकर 28 फीसदी और गिरवी हिस्सेदारी (समूह की कुल हिस्सेदारी के प्रतिशत के रूप में) 13.1 फीसदी से घटकर 2 फीसदी रह जाएगी। कंपनी ने कहा कि यह सौदा गिरवी हिस्सेदारी कम करने की निवेशकों के साथ की गई प्रतिबद्धता पूरी करता है।

Also Read | Apollo Hospitals Block Deal: प्रमोटर सुनीता रेड्डी ने ₹1489 करोड़ में बेची 1.3% हिस्सेदारी, स्टॉक में हलचल

मॉर्गन स्टैनली इंडिया ने इस बिक्री के लिए ब्रोकर की भूमिका निभाई। कंपनी ने एक बयान में कहा, प्रवर्तक समूह अपोलो हॉस्पिटल्स, अपोलो हेल्थ कंपनी और अपोलो हेल्थ ऐंड लाइफस्टाइल की वृद्धि पर पूरी तरह केंद्रित है ताकि हर क्षेत्र में दीर्घकालिक मूल्य सृजन हो सके। प्रवर्तक समूह की निकट भविष्य में हिस्सेदारी में और कमी की कोई योजना नहीं है। 

सुनीता की बहनें, प्रीता रेड्डी, शोभना कामिनैनी और संगीता रेड्डी के पास कंपनी की क्रमशः 0.73 फीसदी, 1.56 फीसदी और 1.69 फीसदी हिस्सेदारी हैं। अस्पताल श्रृंखला ने वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ में 42 फीसदी की वृद्धि दर्ज की।

Advertisement
First Published - August 22, 2025 | 9:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement