facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय रियल एस्टेट पर निवेशकों का दाव, H1 में निवेश 6 साल के हाई परAMC, Insurance या Broking, Q1 में किस सेक्टर में होगी सबसे ज्यादा कमाई? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिक्सIndia Services PMI: जून में 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, घरेलू मांग में नरमी का असरAdani QIP पर टूट पड़े निवेशक! 3.8 गुना मांग के बाद बढ़कर ₹15,000 करोड़ हुआ इश्यू साइजIC Electricals IPO: आज से खुला आईपीओ, GMP ने मचाई हलचल! पहले दिन ही 40% तक लिस्टिंग गेन की उम्मीदStaffing Stocks: हायरिंग में सुधार से चमक सकते हैं ये 2 शेयर, ब्रोकरेज ने दिए 28% तक के टारगेट₹2.19 लाख करोड़ का झटका! सरकार ने बताया- पेट्रोल-डीजल सस्ता होने में क्यों लग रहा वक्तNippon India AMC से ICICI AMC तक… Q1 में किसका रहेगा जलवा? एंटीक ने बताए टॉप पिक्सअमेरिका नहीं, इस बार UAE और सिंगापुर से आएगा ज्यादा निवेश! FCNR(B) स्कीम से बैंकों को उम्मीदIT Stocks: Q1 में किसकी चलेगी और किस पर दिखेगा दबाव? नुवामा ने बताईं टॉप और कम ग्रोथ वाली कंपनियां

भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में स्टार्टअप निभाएंगे अहम भूमिकाः CEA

Advertisement

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि पिछले दशक में भारत के स्टार्टअप परिदृश्य में एक असाधारण परिवर्तन देखा गया है।

Last Updated- November 19, 2023 | 5:25 PM IST
Startup
Representative Image

केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने कहा है कि भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में स्टार्टअप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

केरल स्टार्टअप मिशन (केएसयूएम) की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, नागेश्वरन ने कहा कि बुनियादी ढांचे में सुधार और सरकार की मददगार नीतियों के कारण तिरुवनंतपुरम समेत टियर-2 और टियर-3 शहरों में स्टार्टअप तेजी से बढ़ रहे हैं।

सीईए ने केएसयूएम के कार्यक्रम ‘हडल ग्लोबल 2023’ के समापन दिवस पर अपने संबोधन में कहा कि भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और कुछ वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। उन्होंने कहा, ”मैं कहूंगा कि सेवन-इन-सेवन का नारा चर्चा में है।

इसका मतलब है सात वर्षों में 7,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था। यदि भारत अपने मौजूदा वृद्धि पथ को कायम रखता है तो वर्ष 2030 तक 7,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का आकार संभव है। इसमें स्टार्टअप एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहे हैं।”

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि पिछले दशक में भारत के स्टार्टअप परिदृश्य में एक असाधारण परिवर्तन देखा गया है। भारत विश्व स्तर पर तीसरे सबसे बड़े पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में उभरा है।

इस समय उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने 763 जिलों में 1.12 लाख से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है।

Advertisement
First Published - November 19, 2023 | 5:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement