facebookmetapixel
सोना खरीदने का सही समय? UBS बोला- 6,200 डॉलर तक जा सकता है भावSoybean meal import: सोया उद्योग की सरकार से जीएम सोया खली आयात की अनुमति न देने की अपीलAIF के लिए नियम आसान करेगा SEBI, एग्जिट और लिक्विडेशन पर नया प्रस्तावभारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयल

छोटे शहरों में खूब फलफूल रहीं स्टार्टअप; अच्छा इकोसिस्टम विकसित करने में ये राज्य सबसे आगे

पीयूष गोयल ने कहा कि आज स्टार्टअप को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ समझा जाता है, जो आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में काफी मददगार साबित होंगे।

Last Updated- January 16, 2024 | 11:38 PM IST
startups

भारतीय स्टार्टअप का पारिस्थितिकी तंत्र शहरी माहौल से निकल रहा है और ये छोटे शहरों में खूब फल-फूल रहे हैं। इसका पता डिपार्टमेंट फोर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री ऐंड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) से पंजीकृत स्टार्टअप की संख्या से लग जाता है। इस विभाग से 31 दिसंबर 2023 तक पंजीकृत 1.15 लाख से अधिक स्टार्टअप में से 50 फीसदी टियर-2 और टियर-3 शहरों में सक्रिय हैं।

डीपीआईआईटी द्वारा आयोजित किए गए नेशनल स्टार्टअप अवार्ड (एनएसए) के चौथे संस्करण में 2,324 स्टार्टअप ने हिस्सा लिया। हालांकि यह संख्या 2022 के पिछले संस्करण में आए 2,667 आवेदनों से कम रही।

खास बात यह रही कि इस बार आए कुल आवेदनों में लगभग 58 प्रतिशत टियर-2 और टियर-3 शहरों से थे।

भारतीय उद्यमियों के लिए सबसे अच्छा स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने वाले राज्यों में गुजरात, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु अग्रणी हैं।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘इनोवेशन के लिए भारत वैश्विक केंद्र बनकर उभरा है और वर्ष 2023 में इस क्षेत्र ने कई उपलिब्धयां हासिल की हैं। इस दौरान 1.15 लाख स्टार्टअप डीपीआईआईटी से पंजीकृत हुई हैं। यही नहीं, इन स्टार्टअप की वजह से लगभग 12 लाख से अधिक नौकरियां पैदा हुई हैं।’

डीपीआईआईटी ने 2020 में स्टार्टअप के लिए नेशनल स्टार्टअप अवार्ड की शुरुआत की थी, ताकि सम्मान और अलग पहचान दिलाकर इस क्षेत्र को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जा सके। गोयल ने कहा कि आज स्टार्टअप को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ समझा जाता है, जो आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में काफी मददगार साबित होंगे।

First Published - January 16, 2024 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट