facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान समझौते का दिख रहा असर, होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए रवाना हुए उर्वरकों से लदे 4 जहाजब्रह्मोस मिसाइल का नया अवतार: वजन में हल्की और स्टेल्थ तकनीक से लैस, दुश्मनों के छूटेंगे पसीनेMeta की बड़ी डील: फिनटेक कंपनी CRED में लगाए 90 करोड़ डॉलर, कुणाल शाह बने व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेडइन्फो एज का बड़ा दांव: 50 से अधिक AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स में किया ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का निवेशब्रिटिश पीएम कीर स्टॉर्मर का भावुक इस्तीफा, क्या अधर में लटक जाएगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता?US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा: समय सीमा की चिंता अमेरिका की है, मुझे इसकी कोई फिक्र नहींआर्थिक मोर्चे पर झटका: मई में 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आई भारत के 8 मुख्य सेक्टर्स की ग्रोथरिकॉर्ड उछाल: भारत में शुद्ध FDI 4 गुना बढ़कर $6.58 अरब के पार, विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसाUS-Iran Peace Deal: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ईरान से बातचीत ने युद्ध खत्म करने की मजबूत नींव रखीअमेरिकी अर्थव्यवस्था के ‘धुरंधर’ और फेड के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

QIP के जरिये 3,000 करोड़ रुपये जुटाएगी SpiceJet

Advertisement

कंपनी यह रकम, पात्र संस्थागत प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के जरिये इक्विटी शेयर या अन्य प्रतिभूतियों के जरिये जुटाएगी।

Last Updated- July 23, 2024 | 10:52 PM IST
SpiceJet

विमानन कंपनी स्पाइसजेट को आर्थिक तंगी से उबारने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल (बोर्ड) ने मंगलवार को 3000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है। कंपनी यह रकम, पात्र संस्थागत प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के जरिये इक्विटी शेयर या अन्य प्रतिभूतियों के जरिये जुटाएगी।

स्पाइसजेट कई तिमाहियों से नकदी के संकट से जूझ रही है। इसके अलावा कंपनी पर विमान, इंजन किराया पर देने वाली कंपनियों, बैंकों और पूर्व प्रवर्तक कलानिधि मारन समेत कई लोगों का बकाया है जिसके चलते कंपनी कई मुकदमों से भी जूझ रही है। विमानन कंपनी ने 15 जुलाई को यह सूचना दी थी कि इसके कुल शुद्ध घाटे में सालाना आधार पर 72.4 फीसदी की कमी आई है और यह 418.3 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने पिछले पांच सालों से लगातार नुकसान दर्ज किया है और यह छठा साल है।

इस साल की शुरुआत में कंपनी के शेयरधारकों ने 2241 करोड़ रुपये जुटाने के लिए इक्विटी और वारंट जारी करने की मंजूरी दी थी। इसमें से विमानन कंपनी 1060 करोड़ रुपये ही जुटा पाई थी। मंगलवार को बीएसई पर एक बयान में विमानन कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने क्यूआईपी के जरिये 3000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दी है। यह रकम इक्विटी शेयर या अन्य योग्य प्रतिभूतियों के जरिये जुटाई जाएगी और यह सेबी नियमन 2018 के प्रावधान के तहत क्यूआईपी के माध्यम से संभव होगा।

पांच साल पहले स्पाइसजेट हर हफ्ते करीब 4000 उड़ानें संचालित करती थी। लेकिन सिरियम के मुताबिक अब यह संख्या घटकर करीब 1,154 रह गई है। इस किफायती विमानन कंपनी ने आखिरी बार साल 2017-18 में मुनाफा दर्ज किया था तब कंपनी का कुल शुद्ध मुनाफा 557.4 करोड़ रुपये रहा था।

इस महीने की शुरुआत में स्पाइसजेट ने कहा था कि पिछले कुछ सालों में नुकसान का मुख्य कारण इंड एएस 116 (नया अकाउंटिंग स्टैंडर्ड जो 2019 में लागू हुआ) लागू होना, विदेशी मुद्रा दरों में गिरावट, कोविड-19 के दौरान परिचालन में बाधा और उसके बाद नकदी की कमी के कारण परिचालन में दिक्कतें रही हैं।

Advertisement
First Published - July 23, 2024 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement