facebookmetapixel
बजट के बाद बाजार की दमदार वापसी: सेंसेक्स 944 अंक उछला, निफ्टी 25,000 के पारबजट से चीनी उद्योग मायूस: उत्पादन बढ़ा, MSP-एथेनॉल पर राहत नहीं, गन्ना भुगतान का बकाया बढ़ा41% पर ही क्यों अटकी राज्यों की हिस्सेदारी? किसे फायदा, किसे नुकसान?सरकार अगले फाइनैंशियल ईयर में FPO के जरिये LIC में हिस्सेदारी बेचने पर कर रही विचारबजट में ग्रोथ को गति देने को निवेश पर जोर, घाटे का लक्ष्य बताता है सरकार की प्राथमिकता: सीतारमणSTT बढ़ने से Arbitrage Funds का रिटर्न कितना घटेगा? Edelweiss MF ने लगाया अनुमान; देखें कैलकुलेशनFPIs ने भारतीय बाजार से जनवरी में निकाले ₹36,000 करोड़, STT बढ़ोतरी से आगे भी दबाव की आशंकाBudget 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए ₹40,000 करोड़ का फंड, सेमीकंडक्टर हब बनेगा भारतGold-Silver Price Crash: चांदी 4 दिन में ₹2 लाख तक टूटी! सोना भी 24% फिसला; आगे क्या फिर चमकेगा?₹400 के पार जाएगा NTPC? तीन ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाह

SpiceJet को राहत, नहीं लौटाने होंगे 270 करोड़ रुपये

स्पाइसजेट की ओर से मारन के लिए यह बकाया रा​शि पिछले साल 3 अगस्त तक 393 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- May 17, 2024 | 10:21 PM IST
Spicejet Q2FY26 results

दिल्ली उच्च न्यायालय ने एकल पीठ के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि स्पाइसजेट 270 करोड़ रुपये सन ग्रुप के चेयरमैन कलानि​धि मारन और काल एयरवेज को लौटाए।

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा और रवींदर दुदेजा के खंडपीठ ने स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह की ओर से एकल पीठ के आदेश के ​खिलाफ दायर अनुरोध स्वीकार कर लिया। न्यायालय ने कहा, ‘अपीलों को स्वीकार किया गया है। लिहाजा 31 जुलाई, 2023 के आदेश को रद्द किया जा रहा है।’

सिंह ने दिल्ली उच्च न्यायालय के एकल पीठ के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसने मारन के पक्ष में मध्यस्थ फैसले को बरकरार रखा था। उन्होंने फैसले के उस हिस्से को रद्द करने की मांग की थी जिसमें उन्हें काल एयरवेज और मारन को 270 करोड़ रुपये वापस करने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने 18 प्रतिशत ब्याज चुकाने के आदेश को भी चुनौती दी।

31 जुलाई को, दिल्ली उच्च न्यायालय के एकल पीठ ने कलानि​धि मारन के पक्ष में और स्पाइसजेट के ​खिलाफ मध्यस्थता फैसला रद्द करने से इनकार कर दिया था, जिससे मारन के लिए राह आसान हो गई थी। स्पाइसजेट ने खंडपीठ के समक्ष अपील की जिसने इसे स्वीकार कर लिया और एकल पीठ के आदेश को रद्द कर दिया।

काल एयरवेज और मारन ने 9 अगस्त 2023 को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और स्पाइसजेट के दैनिक राजस्व संग्रह का 50 प्रतिशत हिस्सा साप्ताहिक आधार पर उन्हें चुकाए जाने का अनुरोध किया। स्पाइसजेट की ओर से मारन के लिए यह बकाया रा​शि पिछले साल 3 अगस्त तक 393 करोड़ रुपये थी।

First Published - May 17, 2024 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट