facebookmetapixel
Advertisement
Valentine Day Pick: ₹1640 पर खरीदारी का मौका, ₹1890 तक जाएगा Tech Mahindra? ब्रोकरेज ने जताया भरोसाHUL Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 2 गुना से ज्यादा बढ़ा, नेट सेल्स बढ़कर ₹16,441 करोड़ITR फाइल करने के बाद भी नहीं मिला रिफंड? जानिए एक्सपर्ट के अनुसार देरी की 6 मुख्य वजहेंBharat Bandh Today: आज क्या रहेगा बंद, क्या सेवाएं रहेंगी चालू? जानिए पूरी जानकारीGold-Silver Price Today: वैलेंटाइन डे से पहले सोने-चांदी के दामों में गिरावट, चेक करें आज के रेटक्या सोना-चांदी में फिर से जोरदार तेजी आएगी? Emkay Wealth की रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचलहो गया ऐलान! 160 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी फार्मा कंपनी, जान लें रिकॉर्ड डेटप्रधानमंत्री ने अमेरिका को सौंपा भारत का भविष्य: राहुल गांधीपूंजी निवेश से प्रगति की राह, 2047 लक्ष्य की ओर सरकार का कदमनिफ्टी भले रुका, लेकिन इन 3 शेयरों में आज दिख रहा 5 से 8% तक का अपसाइड!

SpiceJet ने एशलॉन के साथ 413 करोड़ रुपये का विवाद निपटाया

Advertisement

इस विवाद निपटान के तहत स्पाइसजेट दो एयरफ्रेम का अधिग्रहण करेगी।

Last Updated- March 07, 2024 | 2:22 PM IST
Spicejet Q2FY26 results
Representative Image

मुश्किलों से उबरने की कोशिश में लगी स्पाइसजेट ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने विमान पट्टे पर देने वाली कंपनी एशलॉन आयरलैंड मैडिसन वन लिमिटेड के साथ 413 करोड़ रुपये का विवाद सुलझा लिया है।

यह पिछले दो हफ्ते में इस तरह का तीसरा विवाद है जिसका स्पाइसजेट ने निपटारा किया है। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि एशलॉन के साथ कानूनी विवाद का निपटान होने से 4.8 करोड़ डॉलर (करीब 398 करोड़ रुपये) की बचत होगी।

इस विवाद निपटान के तहत स्पाइसजेट दो एयरफ्रेम का अधिग्रहण करेगी। आम तौर पर एयरफ्रेम बिना इंजन वाला विमान होता है। कई बाधाओं का सामना कर रही और धन जुटाने की प्रक्रिया में लगी एयरलाइन तीन विवादों का निपटान कर कुल तीन एयरफ्रेम हासिल कर रही है। ये एयरफ्रेम बोइंग 737 एनजी विमानों के हैं।

स्पाइसजेट ने कहा कि इन सफल निपटानों से एयरलाइन को कुल 685 करोड़ रुपये की बचत हुई है। इसके पहले स्पाइसजेट ने पांच मार्च को लगभग 1.12 करोड़ डॉलर (93 करोड़ रुपये) के विवाद के संबंध में क्रॉस ओशन पार्टनर्स के साथ समझौता किया था।

उससे पहले 28 फरवरी को स्पाइसजेट ने सेलेस्टियल एविएशन के साथ 2.99 करोड़ डॉलर (250 करोड़ रुपये) का विवाद सुलझाया था।

Advertisement
First Published - March 7, 2024 | 2:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement