facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

Sparsh CCTV प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने के लिए 300 करोड़ रुपए करेगी निवेश

Sparsh CCTV सरकार के ‘मेड इन इंडिया' (भारत निर्मित) निगरानी उपकरणों के इस्तेमाल पर जोर दिए जाने से उत्पन्न नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए अपनी क्षमताएं बढ़ाना चाहती है।

Last Updated- June 27, 2024 | 2:31 PM IST
CCTV
Representative Image

स्पर्श सीसीटीवी (Sparsh CCTV) की अगले पांच साल में 300 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही। कंपनी सरकार के ‘मेड इन इंडिया’ (भारत निर्मित) निगरानी उपकरणों के इस्तेमाल पर जोर दिए जाने से उत्पन्न नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए अपनी क्षमताएं बढ़ाना चाहती है।

इस निवेश से इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा उपकरणों की अग्रणी विनिर्माता कंपनी को अपने काशीपुर संयंत्र में परिचालन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

स्पर्श सीसीटीवी के प्रबंध निदेशक संजीव सहगल ने बयान में कहा, ‘‘ स्पर्श सीसीटीवी की मौजूदा क्षमता 25 लाख यूनिट प्रति वर्ष है। इस निवेश तथा काशीपुर सुविधा के बाद उत्पादन क्षमता 10 लाख यूनिट प्रति माह हो जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण ‘क्लस्टर 2.0’ में उत्तराखंड के काशीपुर में एक प्रमुख इकाई स्थापित करेगी, जिसकी उत्पादन क्षमता 10 लाख प्रति माह होगी।

सहगल ने कहा, ‘‘ पिछले वर्ष हरिद्वार में हमने एक नया विनिर्माण संयंत्र खोला था, जिससे हमारी उत्पादन क्षमता 10 लाख इकाई प्रति वर्ष से बढ़कर 25 लाख इकाई प्रति वर्ष हो गई।’’

First Published - June 27, 2024 | 2:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट