facebookmetapixel
Advertisement
मोदी का बड़ा बयान, HCL-Foxconn OSAT JV भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का अहम कदम; जेवर में लगेगा हाईटेक प्लांटक्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयान

Smartphone sales: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों की बढ़ी चिंता, ग्रामीण इलाकों में तेजी से घटी बिक्री

Advertisement
Last Updated- May 29, 2023 | 4:30 PM IST
Madhya Pradesh medicinal Farming
Shutter Stock

देश के ग्रामीण इलाकों में स्मार्टफोन की बिक्री में गिरावट आई है। इसके कारण स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों की परेशानी बढ़ गई है। दरअसल देश के छोटे शहरों और गांवों में स्मार्टफोन की बिक्री साल 2021 के मध्य से 35-40 फीसदी पर स्थिर है।

रिसर्च कंपनी आईडीसी की रिपोर्ट के अनुसार,ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्टफोन की बिक्री में गिरावट (Smartphone Sales 2023) आई है। जबकि मोबाइल के उपकरणों और 5जी टेक्नोलॉजी के बीच दाम लगातार बढ़े हैं।

रिसर्च फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि साल 2022 में देश में बिकने वाले 12.2 करोड़ स्मार्टफोन में से 35-40 फीसदी ग्रामीण भारत से खरीदे गए थे। इसी कारण स्मार्टफोन कंपनियों की चिंता अब बढ़ गई है।

इस कारण ग्रामीण इलाकों में घट रही है स्मार्टफोन की बिक्री

रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा स्थिति में अगर 10 स्मार्टफोन बिक रहे हैं तो गांवों से इसकी हिस्सेदारी केवल 3 फीसदी की है। मतलब कुल 10 स्मार्टफोन की बिक्री में केवल 3 ही गांवों में बिक रहे हैं। जबकि पहले यह 5 से 7 स्मार्टफोन ग्रामीण इलाकों में बिक रहे थे।

5जी नेटवर्क का ग्रामीण इलाकों में न होना स्मार्टफोन की बिक्री में कमी का बड़ा कारण माना जा रहा है। वहीं मोबाइल उपकरणों की कीमतों में भी तेजी से वृद्धि हो रही है जिस कारण भी गांव के लोगों का स्मार्टफोन से मोहभंग होता दिख रहा है।

महंगाई ने भी डाला असर

इसके अलावा बढ़ती महंगाई ने स्मार्टफोन की बिक्री पर अपना असर डाला है। महंगाई बढ़ने के कारण गांव में लोग जरुरत के चीजों पर ही अधिक खर्च रहे हैं। वहीं,पिछले दो-तीन साल में स्मार्टफोन की कीमतें भी तुलनात्मक रूप से बढ़ी है।

Advertisement
First Published - May 29, 2023 | 4:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement