facebookmetapixel
MCap: शेयर बाजार की रफ्तार ने बढ़ाई दौलत, 8 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू में ₹4.55 लाख करोड़ की छलांगMarket Outlook: महंगाई के आंकड़े और Q3 नतीजे तय करेंगे इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशामहंगी होंगी टाटा की कारें, आने वाले हफ्तों में बढ़ेंगे दामIncome Tax new rules: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी नई टैक्स व्यवस्था, सैलरी से शेयर बाजार तक बदलेगा हिसाब-किताबमलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोरWeather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्ट

SIAM ने सरकार से की मांग: N1 सीरीज के वाणिज्यिक वाहनों को PM e-Drive योजना में शामिल किया जाए

सायम ने सरकार से आग्रह किया कि 3.5 टन तक के हल्के वाणिज्यिक वाहनों को पीएम ई-ड्राइव योजना में शामिल किया जाए ताकि कार्बन उत्सर्जन घटे और शहरी लॉजिस्टिक्स मजबूत हो।

Last Updated- August 17, 2025 | 9:36 PM IST
hydrogen trucks India
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सायम) ने भारी उद्योग मंत्रालय से एन1 श्रेणी- 3.5 टन से कम वजन वाले वाणिज्यिक वाहन- को इलेक्ट्रिक ट्रकों के लिए पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत लाने का आग्रह किया है।

बिजनेस स्टैंडर्ड को जानकारी मिली है कि देश में सभी प्रमुख वाहन विनिर्माताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले इस शीर्ष संगठन ने 17 अप्रैल, 2025 को लिखे पत्र में मंत्रालय को बताया कि कार्बन उत्सर्जन कम करने, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, परिचालन लागत की व्यवस्था में सुधार लाने और छोटे कारोबारों को समर्थन देने के लिए इन वाहनों को यह श्रेणी में लाना महत्त्वपूर्ण है। सायम ने लिखा, ‘हम एन1 श्रेणी के वाहनों (3.5 टन तक के कुल वजन वाले हल्के वाणिज्यिक वाहन) को पीएम ई-ड्राइव योजना के दायरे में शामिल करने का अनुरोध कर रहे हैं। इसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि वाणिज्यिक वाहन उद्योग के वॉल्यूम में 60 प्रतिशत हिस्सा इसी श्रेणी का है और यह देश के शहरी इलाकों में इसकी महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है जिसमें अंतिम छोर तक का संपर्क भी शामिल है।

संगठन ने बताया कि इनमें से ज्यादातर वाहन हर रोज 60 से 120 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। कुछ की दूरी तो 150 से 200 किलोमीटर तक होती है। इससे वे इलेक्ट्रिक वाहनों में तब्दील किए जाने के लिए उपयुक्त हो जाते हैं। सायम ने कहा, ‘ये वाहन शहरी लॉजिस्टिक और अंतिम ग्राहक तक की डिलिवरी का अभिन्न अंग हैं तथा इनका रोजाना ज्यादा उपयोग इलेक्ट्रिफिकेशन के पर्यावरण और आर्थिक दोनों ही फायदों में इजाफा करेगा।’

First Published - August 17, 2025 | 9:36 PM IST

संबंधित पोस्ट