facebookmetapixel
Advertisement
अगस्त में निवेशकों को नहीं पसंद आया डेट फंड्स? निकाले ₹8127 करोड़, कहीं ओवरनाइट फंड्स तो वजह नहीं?SEBI चेयरमैन बोले: क्लोजिंग ऑक्शन सेशन नहीं होगा बंद, लिक्विडिटी की समस्या पर निकलेगा अस्थायी रास्ताकच्चे तेल में उबाल के बावजूद शेयर बाजार में बहार, 3 दिन बाद सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ्तारकच्चा तेल $100 के पार: क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? भारत और बाजार पर कितना बड़ा खतराHDFC Bank को क्रेडिट सुइस के AT1 बॉन्ड मामले में बड़ी राहत, बहरीन की अदालत ने सभी 7 दावे खारिज किएअगस्त में थोक महंगाई घटने का अनुमान, फिर भी बढ़ सकती है खाद्य महंगाई; यूनियन बैंक की रिपोर्ट में दावाPSU शेयर में कमाई का मौका! 44% तक मिल सकता है रिटर्न, ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंगSU-57 फाइटर जेट, रूसी तेल से लेकर परमाणु उर्जा तक, मोदी-पुतिन की मुलाकात में किन-किन बातों पर चर्चा संभव?मिडकैप फंड्स पर निवेशकों का भरोसा कायम, अगस्त में इनफ्लो 13% बढ़ा, AUM ₹5.43 लाख करोड़ पहुंचाBRICS Summit 2026: युद्ध के बीच भारत आ रहे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, जानें क्या है एजेंडा

किफायती मकानों की हिस्सेदारी घटी

Advertisement

Affordable Housing: रियल एस्टेट रिसर्च फर्म एनारॉक समूह के मुताबिक वर्ष 2023 की पहली छमाही के दौरान देश के 7 प्रमुख शहरों में 2.29 लाख मकान बिके।

Last Updated- July 23, 2023 | 4:38 PM IST
Housing

किफायती मकानों (Affordable Housing) की हिस्सेदारी में कमी देखी जा रही है। इस साल की पहली छमाही में कुल मकानों की बिक्री में किफायती मकानों की बिक्री घटकर 20 फीसदी रह गई। इसकी वजह जमीन समेत अन्य उच्च लागत और बडे आकार के घरों की मांग बढ़ना है।

किफायती मकानों की हिस्सेदारी 31 फीसदी से घटकर 20 फीसदी

रियल एस्टेट रिसर्च फर्म एनारॉक समूह के मुताबिक वर्ष 2023 की पहली छमाही के दौरान देश के 7 प्रमुख शहरों में 2.29 लाख मकान बिके। इनमें करीब 20 फीसदी हिस्सेदारी के साथ किफायती मकानों की संख्या 46,650 रही। वर्ष 2022 की पहली छमाही में कुल बिके 1.84 लाख मकानों में 31 फीसदी हिस्सेदारी के साथ किफायती मकानों की संख्या 57,060 रही। इस तरह किफायती मकानों की हिस्सेदारी 31 फीसदी से घटकर 20 फीसदी रह गई।

इस साल पहली छमाही में सबसे ज्यादा 17,470 किफायती मकान मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में बिके। इसके बाद 9,700 मकान पुणे में, दिल्ली—एनसीआर में 8,680 मकान, कोलकाता में 4,990 मकान, बेंगलुरु में 3,270 मकान, चेन्नई में 1,820 मकान और हैदराबाद में 720 मकान बिके।

Also Read: परियोजना के मुताबिक दिवाला समाधान पर हो रहा है काम

कम मार्जिन के बीच उच्च लागत से बिल्डरों की रुचि कम  

एनारॉक समूह के चेयरमैन अनुज पुरी कहते हैं कि इस साल की पहली छमाही में किफायती मकानों की हिस्सेदारी घटकर 20 फीसदी रह गई है। जमीन की लागत काफी बढ़ गई है। ऐसे में जमीन समेत अन्य उच्च लागत पर कम मार्जिन वाले मकान बनाना अव्यवहारिक है।

कम लागत के मकान बनाने के लिए तकनीक का अभाव भी किफायती आवास क्षेत्र के लिए बड़ी चुनौती है।  बिल्डर मांग अच्छी होने के कारण मिड रेंज, प्रीमियम और लग्जरी आवास परियोजनाओं पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इससे भी किफायती आवास परियोजनाओं पर असर पड़ा है।

Also Read: लक्जरी मकानों की जबरदस्त मांग, DLF ने महज 72 घंटों में 1 अरब डॉलर की प्रीमियम रिहायशी परियोजना बेची

किफायती मकानों की नई आपूर्ति भी सुस्त

किफायती मकानों की मांग घटने के साथ ही इनकी नई आपूर्ति की हिस्सेदारी भी सुस्त पड गई है। वर्ष 2023 की पहली छमाही के दौरान 7 प्रमुख शहरों में 2.12 लाख नये मकान  लॉन्च  हुए। इनमें से 39,220 मकान किफायती थे। किफायती मकानों की हिस्सेदारी 18 फीसदी रही, जबकि वर्ष 2022 की पहली छमाही में लॉन्च हुए मकानों में किफायती मकानों की हिस्सेदारी 23 फीसदी थी। पिछले साल की पहली छमाही में लॉन्च हुए 1,71,290 मकानों में 38,820 किफायती मकान थे।

Advertisement
First Published - July 23, 2023 | 4:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement