facebookmetapixel
Advertisement
शिपरॉकेट की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को 35% का फायदा; मुनाफा काट लें या होल्ड करें?आखिरी समय में बनी बात: अमेरिका-कनाडा समझौते के बाद ट्रंप ने हटाया 50% टैरिफबुकमायशो में KKR का बड़ा दांव, कंपनी में खरीदेगी हिस्सेदारी; जानिए क्या है पूरा प्लानNifty Outlook: 24,050 के नीचे टूटा बाजार तो बढ़ेगी गिरावट! HDFC Securities के विनय राजानी ने बताए आज के 2 दमदार शेयरसोना-चांदी हुए सस्ते: वैश्विक दबाव में सोने में ₹362 और चांदी में ₹2,418 की बड़ी गिरावटStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब; SMID कैप में भी गिरावटबिहारी लाल इंजीनियरिंग शेयर की धमाकेदार लिस्टिंग! 285 रुपये के भाव से 460 रुपये पर पहुंचा, 61% का प्रीमियमStocks To Watch Today: RailTel, Paytm समेत आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, कहीं ऑर्डर तो कहीं फंड जुटाने की खबर से मचेगा हलचलभारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगे

Semiconductor Plant: केन्स का 3,307 करोड़ रुपये का सेमीकंडक्टर प्लांट मंजूर

Advertisement

इस प्लांट में असेम्बली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (एटीएमपी) की इकाई होगी। इस प्लांट में कुल 3,307 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

Last Updated- September 02, 2024 | 10:21 PM IST
CG Power

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सोमवार को गुजरात के साणंद में केन्स टेक्नॉलजी के प्लांट को मंजूरी दी। यह भारत की मंजूरी प्राप्त पांचवीं सेमीकंडक्टर सुविधा है। इस प्लांट में असेम्बली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (एटीएमपी) की इकाई होगी। इस प्लांट में कुल 3,307 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

इसकी दैनिक क्षमता 63 लाख चिप की होगी। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल के फैसलों की मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, ‘मंत्रिमंडल ने आज केन्स टेक्नॉलजी के प्लांट को मंजूरी दे दी है। इसकी क्षमता रोजाना 63 लाख चिप बनाने की होगी।

यह बड़ा प्लांट 46 एकड़ में बनेगा। इसका उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। इस प्लांट में बनने वाले चिप जिस उद्योग में इस्तेमाल होंगे.. उन उद्योगों ने चिप की बुकिंग कर दी है।’ इस प्लांट में बनने वाले ज्यादातर चिप का इस्तेमाल रेलगाड़ियों, वाहनों और घरेलू सामान के ऊर्जा से संबंधित उपकरणों में होंगे।

Advertisement
First Published - September 2, 2024 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement