facebookmetapixel
Advertisement
Q1 नतीजों से उछला टाटा ग्रुप का ये शेयर, पैसे लगाएं या नहीं? ब्रोकरेज को 47% तक तेजी की उम्मीदगाजा कैपिटल का IPO अगले हफ्ते खुलेगा, कंपनी ने तय किया प्राइस बैंड; ₹550 करोड़ जुटाने की योजनाकौन संभालेगा टाटा संस की कमान? चंद्रा के उत्तरा​धिकारी के लिए टाटा ट्रस्ट्स बनाएगा चयन समितिआईनॉक्स क्लीन एनर्जी में मोतीलाल ओसवाल समूह का बड़ा दांव, ₹1,500 करोड़ का करेगा निवेशAirtel ने हटाए ₹299 से ₹649 तक के प्लान, अब Vodafone Idea क्या करेगा? जानें किसे होगा ज्यादा फायदाStock Split: हर 1 शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, जुलाई में हुई थी इस कंपनी की लिस्टिंग; जानें रिकॉर्ड डेटजुलाई में कारों की बिक्री 34.3% बढ़ी, बाइक और थ्री-व्हीलर की बिक्री में भी जोरदार उछालMSCI India Rejig: Adani Energy, Groww और Lenskart की बड़ी एंट्री, इन 19 शेयरों को इंडेक्स से बाहर किया गयाटाटा ग्रुप शेयर टूटे, ₹44000 करोड़ स्वाहा, TCS को सबसे ज्यादा नुकसानकमजोर बाजार में PSU डिफेंस स्टॉक खरीदने का मौका, ब्रोकरेज भी बुलिश, दिया 20% अपसाइड का टारगेट

Semiconductor Industry: सेमीकंडक्टर क्षेत्र में बढ़ रहे नौकरियों के अवसर

Advertisement

Semiconductor Industry: केनेस टेक्नोलॉजी, माइक्रोन टेक्नोलॉजी, एसरैम ऐंड एमरैम ग्रुप में भर्ती की योजना

Last Updated- March 22, 2024 | 10:52 PM IST
semiconductor Chip

देश में चिप निर्माण की चार निर्माणाधीन इकाइयों के साथ ही सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र में प्रतिभा की मांग बढ़ गई है। कर्मचारी प्रबंधन और भर्ती सेवा प्रदान करने वाली फर्मों के आंकड़ों से संकेत मिलता है कि इस क्षेत्र में प्रतिभा की मांग दो अंकों में है। एक्सफेनो के आंकड़ों के अनुसार केनेस टेक्नोलॉजी, माइक्रोन टेक्नोलॉजी और एसरैम ऐंड एमरैम ग्रुप जैसी कंपनियों में कुल 12,000 कर्मचारियों को नियुक्त किए जाने की उम्मीद है।

कार्यबल प्रबंधन फर्म एक्सफेनो रिसर्च के कारोबार प्रमुख (इंजीनियरिंग सेवा) के. संजीवप्पा ने कहा कि केनेस टेक्नोलॉजी (अनुमानित रूप से 2,000 नौकरियां), माइक्रोन टेक्नोलॉजी (अनुमानित रूप से 5,000 नौकरियां), और एसरैम ऐंड एमरैम टेक्नोलॉजिज (अनुमानित रूप से 5,000 नौकरियां) जैसी कंपनियों की विस्तार योजनाओं में सेमीकंडक्टर नौकरियों की मांग साफ दिख रही है। इससे पिछले साल की तुलना में संयुक्त रूप से उपलब्ध पदों में खासा इजाफा हो रहा है।

उद्योग विशेषज्ञ प्रिंटेड सर्किट बोर्ड फैब्रिकेशन, बड़े स्तर पर सर्किट विनिर्माण, फाउंड्री स्थापना और सिलिकॉन प्रोसेसिंग या सेमीकंडक्टर सिंथेसिस जैसे स्थापित कार्यों में कुशल मानव-श्रम की अत्यधिक आवश्यकता महसूस हो रही है।

टीमलीज एडटेक के मुख्य परिचालन अधिकारी और रोजगार पात्रता कारोबार के प्रमुख जयदीप केवलरमानी ने कहा कि सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र ऊंचे दो अंकों की वृद्धि का अनुभव कर रहा है, खास तौर पर शुरुआती स्तर की नौकरियों और डिजाइन विशेषज्ञों के मामले में।

Advertisement
First Published - March 22, 2024 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement