facebookmetapixel
Advertisement
विदेशों में बढ़ रहा भारतीय कंपनियों का निवेश, अब कंस्ट्रक्शन सेक्टर भी दौड़ में; सिंगापुर फिर बना पहली पसंदयूरोप में डीजल संकट गहराया, Reliance ने बढ़ाया एक्सपोर्ट; ब्राजील को भी रिकॉर्ड सप्लाईVedanta Share: Hindustan Zinc के दम पर दौड़ेगा शेयर? Q1 के बाद ब्रोकरेज ने जारी किए नए टारगेटGold silver price today:सोना ₹303 टूटा, चांदी ₹1,203 फिसलीNew Rules From August: LPG सिलेंडर से Tatkal टिकट तक… 1 अगस्त से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असरFII vs DII: विदेशी निवेशक बेचते रहे, घरेलू निवेशकों ने संभाला, अब किसके हाथ में है भारतीय शेयर बाजार?क्यों महंगा ऑफिस किराया दे रहीं AI कंपनियां? निवेशकों के लिए क्या हैं मायनेEicher Motors: बुलेट, क्लासिक और हंटर पर टिकी Royal Enfield की सेल, ब्रोकरेज ने दिए 22% तक के टारगेटक्या खत्म होने वाला है गाजा युद्ध? Trump ने किया बड़े समझौते का दावा, हमास-इजरायल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसUS में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा? ट्रंप प्रशासन ₹95 लाख की नई फीस पर कर रहा विचार

पूंजी जुटाने की योजना पर एसबीआई बोर्ड की बैठक आज

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:53 AM IST

भारतीय स्टेट बैंक बुधवार को अपने निदेशक मंडल की बैठक में अतिरिक्त टियर-1 व टियर-2 बॉन्डों के जरिए वित्त वर्ष 2021 में बाजार से रकम जुटाने की योजना पर मंजूरी लेगा। इस पूंजी से कारोबारी बढ़त की क्षमता मजबूत बनाने और अन्य काम में मदद मिलेगी। बैंक ने यह नहीं बताया कि इन बॉन्डों के जरिये कितनी रकम जुटाने की योजना है।

बैंक मौजूदा वित्त वर्ष में डॉलर व देसी मुद्रा में बेसल-3 अनुपालन वाली ऋण प्रतिभूतियां जारी कर एटी-1 व टियर-2 पूंजी जुटा सकता है। विश्लेषकों ने कहा कि येस बैंक के 8,415 करोड़ रुपये के एटी-1 बॉन्ड बट्टे खाते में डाले जाने के बाद अभी एटी-1 बॉन्ड के खरीदार बाजार में नहीं हैं। हालांकि येस बैंक का यह कदम आरबीआई के नियमों के मुताबिक था। पर निवेशकों को बैंंक से यह रकम वापस नहीं मिलेगी, यानी उन्हें अपना निवेश भूलना होगा। एसबीआई का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 31 मार्च, 2020 को 13.06 फीसदी था और टियर-1, 11 फीसदी। बैंक के पास नियामकीय अनिवार्यता से ज्यादा पूंजी है।

Advertisement
First Published - July 14, 2020 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement