facebookmetapixel
Advertisement
भारत की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी में बड़ी छलांग, एक साल में दोगुनी बढ़कर 47 लाख मेगावॉट हुईगिग वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा की तैयारी, कंपनियों में अनुपालन को लेकर असमंजसDelhi Metro Updates: सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, चेक करें डीटेलरुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI ने मई में बेचे 6 अरब डॉलर, सामने आए ताजा आंकड़ेविदेश भेजे गए पैसे में बढ़ोतरी, लेकिन पढ़ाई और घूमने पर खर्च घटा! RBI रिपोर्ट ने दिखाया नया ट्रेंडमहिलाओं के लिए नौकरी ढूंढना हुआ और मुश्किल! ग्रामीण बेरोजगारी एक साल के रिकॉर्ड स्तर पर, सामने आई बड़ी वजहविदेशों से आने वाला पैसा क्यों हुआ कम? NRI Deposits में 29.25% की गिरावट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासाभारत का EV बाजार किसके हाथ में जाएगा? TVS या Bajaj… Q1 नतीजों और 5 ब्रोकरेज रिपोर्ट्स ने क्या दिए संकेतApple की एंट्री से बदलेगा Foldable Phone का खेल! 2026 में भारत में 6.5 लाख यूनिट्स का बड़ा रिकॉर्ड बनने की उम्मीदOpening Bell: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 23,900 के नीचे फिसला; FMCG शेयरों ने दिखाई मजबूती

आंध्र सीमेंट का अधिग्रहण करेगी सागर सीमेंट्स

Advertisement
Last Updated- January 17, 2023 | 5:02 PM IST
Cement

सागर सीमेंट्स जेपी समूह की कर्ज के बोझ से दबी इकाई आंध्र सीमेंट्स का अधिग्रहण करेगी। आंध्र सीमेंट्स अभी कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया के तहत है। आंध्र सीमेंट्स ने शेयर बाजार को बताया कि नीलामी में उसकी ऋणदाताओं की समिति (COC) ने बहुमत के साथ सागर सीमेंट्स लिमिटेड की समाधान योजना का समर्थन किया है।

बयान के अनुसार, ‘सागर सीमेंट्स लिमिटेड (SCL) द्वारा दाखिल योजना को COC ने मंजूरी दे दी है। आशय पत्र को SCL को मंजूरी के लिए भेजा गया है। हालांकि, इस सौदे की कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है। इस अधिग्रहण की दौड़ में SCL और डालमिया सीमेंट्स (भारत) शामिल थीं।

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की हैदराबाद पीठ ने पिछले साल आंध्र सीमेंट्स के खिलाफ पृध्वी एसेट्स रिकंस्ट्रक्शन एंड सिक्योरिटाइजेशन कंपनी लिमिटेड की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिवाला कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़ें: सीमेंट सेक्टर : बिक्री मजबूत, लेकिन मुनाफा कमजोर रहने के आसार

पृध्वी एसेट ने याचिका में आंध्र सीमेंट के खिलाफ चूक या डिफॉल्ट का दावा किया था। हैदराबाद की कंपनी SCL द्वारा आंध्र सीमेंट्स का अधिग्रहण करने से उसकी उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, SCL की कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता 82.5 लाख टन सालाना की है। SCL अपना विस्तार आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बाहर भी कर रही है।

Advertisement
First Published - January 17, 2023 | 5:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement