facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांगचीन से निवेश और तकनीक आकर्षित करने के लिए नियमों की समीक्षा को तैयार है भारत: गोयलBS Manthan 2026: एआई से कितनी कमाई, सवाल उठा सकते हैं अमेरिकी बाजारBS Manthan में गडकरी का बड़ा ऐलान: राजमार्ग निर्माण में अब BOT मॉडल को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

लिस्टेड कंपनियों के लिए RPT खुलासे के नियम होंगे सख्त: सेबी अध्यक्ष

Advertisement

सेबी जल्द अधिसूचित करेगा नए RPT मानक, कंपनियों को लेनदेन की अधिक विस्तृत जानकारी ऑडिट समिति और शेयरधारकों को देनी होगी।

Last Updated- February 14, 2025 | 10:14 PM IST
SEBI

सूचीबद्ध कंपनियों को जल्द ही संबंधित पक्षों के लेनदेन (आरपीटी) के लिए सख्त खुलासा नियमों का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष माधवी पुरी बुच ने शुक्रवार को घोषणा की कि इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स फोरम (आईएसएफ) से स्वीकृत नए मानकों को जल्द ही अधिसूचित और नियमों में शामिल किया जाएगा।

नए आरपीटी खुलासा मानकों के तहत कंपनियों को आरपीटी के लिए ऑडिट समितियों और शेयरधारकों से मंजूरी लेते वक्त ज्यादा विस्तृत जानकारी मुहैया कराने की जरूरत होगी। आरपीटी सूचीबद्ध कंपनियों और संबंधित इकाइयों या प्रवर्तक समूह सदस्यों से जुड़ी फर्मों के बीच लेनदेन से जुड़े होते हैं।

इस तरह के लेनदेन में पारदर्शिता और भरोसा सुनिश्चित करने के लिए अक्सर शेयरधारक और ऑडिट समिति की मंजूरी लेने की जरूरत होती है। बुच ने कहा, ‘उद्योग जगत ने स्वयं न्यूनतम खुलासे तय कर दिए हैं। कंपनियों को ये खुलासे आरपीटी के अनुमोदन के समय ऑडिट समिति और शेयरधारकों दोनों के समक्ष करने होंगे।

Advertisement
First Published - February 14, 2025 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement