facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

RINL : नया कारोबारी मॉडल अपनाने की तैयारी, रुपये की जगह कच्चे माल से होंगे लेनदेन

Last Updated- April 04, 2023 | 6:47 PM IST
Jindal Steel

सार्वजनिक क्षेत्र की राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) एक नए तरह के कारोबारी मॉडल को अपनाना चाहती है जिसके तहत वह कंपनियों को तैयार इस्पात उत्पादों की आपूर्ति करने के बदले उनसे कार्यशील पूंजी या एक या अधिक कच्चे माल की आपूर्ति लेगी।

RINL ने कंपनियों से इस बारे में रुचि पत्र आमंत्रित किए हैं। वह इस्पात की आपूर्ति के लिए ऐसी कंपनियों के साथ साझेदारी करना चाहती है जिनकी दिलचस्पी इस्पात या इस्पात निर्माण में काम आने वाले कच्चे माल में है।

RINL ने नोटिस में कहा है कि उसका संभावित साझेदार कोकिंग कोल/बीएफ कोक, लौह अयस्क जैसी एक या अधिक कच्चे माल की आपूर्ति करके अपना योगदान दे सकता है और बदले में परस्पर सहमति वाले नियम-शर्तों के अनुसार इस्पात उत्पाद ले सकता है।

इसमें कहा गया कि जो भी कंपनी साझेदारी करना चाहती है वह इस्पात निर्माण या इस्पात निर्माण में काम आने वाले कच्चे माल का कारोबार करने वाली होना चाहिए। रुचि पत्र जमा करवाने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल, 2023 है।

First Published - April 4, 2023 | 6:47 PM IST

संबंधित पोस्ट