facebookmetapixel
Advertisement
क्या Jio के IPO के लिए करना होगा और इंतजार? नोटिफिकेशन में देरी से अब लिस्टिंग को लेकर बढ़ा सस्पेंसगैजेट्स से ग्रॉसरी तक किस्तों पर? कहीं ‘बाय नाउ पे लेटर’ व EMI आपकी फाइनेंशियल फ्रीडम तो नहीं छीन रहाMarket This Week: मिडिल ईस्ट तनाव से बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी-सेंसेक्स 3% टूटे; निवेशकों के ₹13 लाख करोड़ डूबेम्युचुअल फंड से लेकर शेयर बाजार तक: फाइनेंस की दुनिया में सबसे तेजी से उभरती ताकत बन रहीं महिलाएंटैक्स बचाने का आखिरी मौका: 31 मार्च से पहले इन स्मार्ट तरीकों से घटाएं अपनी टैक्स लायबिलिटी₹250 से नीचे का इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट शेयर दे सकता है 40% रिटर्न, ब्रोकरेज ने कहा- पंखों की मांग बनेगी बड़ा ट्रिगर₹1500 तक जा सकता है TATA का ये शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- नई केटेगरी में बिजनेस बढ़ाने से मिलेगा फायदाMiddle East conflict: रिलायंस को फायदा, तेल और गैस कंपनियों पर दबावReliance पावर के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, 12 जगहों पर 15 टीमों की रेड; लेकिन शेयरों में तेजीट्रंप ने ईरानी की IRGC से कहा- ह​थियार डाल दें, मिलेगी ‘पूरी सुरक्षा और माफी’

रिलायंस चालू तिमाही में MJ field से करेगी नैचुरल गैस का प्रोडक्शन

Advertisement
Last Updated- April 23, 2023 | 3:35 PM IST
Reliance Mcap

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) चालू तिमाही में केजी-डी6 ब्लॉक में अपनी सबसे गहरे पानी की खोज एमजे फील्ड (MJ field) से नैचुरल गैस का उत्पादन शुरू करेगी। कंपनी ने मार्च तिमाही के वित्तीय परिणाम के संबंध में एक निवेशक प्रस्तुति में यह जानकारी दी।

आंध्र तट के करीब स्थित केजी-डी6 (KG-D6) भारत का एकमात्र गहरे पानी का ब्लॉक है, जिसमें उत्पादन हो रहा है। इस ब्लॉक से जनवरी-मार्च तिमाही में औसतन दो करोड़ मानक घनमीटर प्रतिदिन का उत्पादन हुआ है।

रिलायंस और उसकी सहयोगी BP अब एमजे गहरे पानी वाली परियोजनाओं (MJ deep-water project) से उत्पादन शुरू करने को तैयार हैं। इसके बाद देश के पूर्वी तट से गैस उत्पादन में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

कंपनी ने कहा, ‘MJ field से वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।’ इस ब्लॉक से पहले दिसंबर तिमाही में उत्पादन शुरू करने की योजना थी, हालांकि इसमें देरी हुई।

Reliance और BP तीन अलग-अलग परियोजनाओं के जरिये KG-D6 को विकसित करने के लिए लगभग पांच अरब डॉलर निवेश कर रही हैं।

Advertisement
First Published - April 23, 2023 | 3:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement