facebookmetapixel
Advertisement
FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो का महाधमाका! वर्ल्ड कप में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे छूना भी मुश्किलखरीफ फसलों पर संकट के बादल! कम बारिश से 315 जिले निशाने पर, 111 सबसे ज्यादा प्रभावितघरों की बिक्री बढ़ने के बीच कौन सा Realty Stock खरीदें? नुवामा ने चुना अपना टॉप पिकAkasa Air का बड़ा दावा! अगले 5 साल तक 40% ग्रोथ, IPO को लेकर भी दिया बड़ा संकेतIDBI Bank: LIC और सरकार की हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी? फेयरफैक्स ने खरीदे हजारों करोड़ के बॉन्डऑटो कंपनियों का बड़ा संकट! टेक्नोलॉजी में भारी निवेश के बावजूद समय पर नहीं आ रहीं नई कारेंबैंकों में नकदी की कमी बढ़ी, क्या अब महंगे हो सकते हैं होम और ऑटो लोन?MSME को अब जल्दी मिलेगा पैसा, आरबीआई ने बदल दिए ट्रेड्स के नियमजून के PMI आंकड़ों ने निवेशकों और कारोबारियों को क्यों किया सतर्क?तेल और गैस सप्लाई के वैकल्पिक रास्ते तलाशना क्यों बन गया जरूरी?

क्या Jio के IPO के लिए करना होगा और इंतजार? नोटिफिकेशन में देरी से अब लिस्टिंग को लेकर बढ़ा सस्पेंस

Advertisement

सरकारी मंजूरी में देरी से मुकेश अंबानी का Jio IPO फिलहाल अटक गया है। मुकेश अंबानी ने अगस्त में कहा था कि JIO को 2026 की पहली छमाही में स्टॉक मार्केट में लिस्ट करने का प्लान है

Last Updated- March 06, 2026 | 4:55 PM IST
Reliance JIO
फोटो क्रेडिट: Shutterstock

एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का डिजिटल वेंचर JIO प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का IPO अब सरकारी नियमों में बदलाव की देरी की वजह से तय समय से पीछे खिसक सकता है। कंपनी को सरकार की तरफ से औपचारिक ऐलान का इंतजार है, ताकि वो बैंकरों को काम पर लगा सके और IPO का ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस दाखिल कर सके। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग के सूत्रों के मुताबिक, अब अप्रैल से पहले ये काम पूरा करने का लक्ष्य है, लेकिन सब कुछ सरकार की नोटिफिकेशन पर टिका हुआ है। 

बता दें कि  JIO भारत का सबसे बड़ा वायरलेस ऑपरेटर है और ये IPO रिलायंस की किसी बड़ी यूनिट का करीब 20 साल बाद पहला बड़ा लिस्टिंग होगा। ये भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO बन सकता है, जो निवेशकों को पिछले दस साल की एक बड़ी ग्रोथ स्टोरी में हिस्सा लेने का मौका देगा।

मुकेश अंबानी ने अगस्त में कहा था कि JIO को 2026 की पहली छमाही में स्टॉक मार्केट में लिस्ट करने का प्लान है। ये बात उन्होंने 2019 में भी कही थी, तब पांच साल का टाइमलाइन दिया गया था। निवेश बैंकरों ने कंपनी की वैल्यू 170 अरब डॉलर तक बताई है। अगर ऊपरी वैल्यू पर बात बने, तो न्यूनतम हिस्सेदारी बेचकर भी करीब 4.3 अरब डॉलर जुटाए जा सकते हैं। ये रकम JIO को भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार कर देगी। याद रहे, 2020 में मेटा प्लेटफॉर्म्स और अल्फाबेट जैसी कंपनियों ने JIO में 10 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया था।

अभी चर्चाएं चल रही हैं और IPO का समय, साइज सब बदल सकता है। रिलायंस ने इस पर तुरंत कुछ नहीं कहा, जबकि वित्त मंत्रालय के लोगों से संपर्क करने पर कोई जवाब नहीं मिला।

Also Read: Jio-BlackRock का बड़ा धमाका! सिर्फ ₹350 में पूरे साल पाएं पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइस

नियमों में बदलाव का इंतजार, बाजार को लग सकता है झटका

SEBI ने सितंबर में नियमों में बदलाव को मंजूरी दी थी। अब 5 ट्रिलियन रुपये यानी करीब 55 अरब डॉलर से ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनियों को IPO में सिर्फ 2.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचनी होगी, पहले ये 5 फीसदी था। ये बदलाव JIO और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया जैसी बड़ी लिस्टिंग्स के लिए रास्ता साफ कर सकता है। लेकिन अभी सरकार की अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। क्या वजह है देरी की, ये साफ नहीं है और ऐसा नहीं लगता कि ये सिर्फ JIO को निशाना बना रही है। अगला कदम वित्त मंत्रालय का है, जो इन बदलावों को शामिल करके ऑफिशियल गजट में छापेगा।

 ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, KS लीगल एंड एसोसिएट्स की मैनेजिंग पार्टनर सोनम चंदवानी कहती हैं कि ये प्रक्रिया कुछ महीनों तक चल सकती है, सरकार की चर्चाओं पर निर्भर करता है। जबकि सरवाांक एसोसिएट्स की फाउंडर अंकिता सिंह का कहना है कि रेगुलेटर ने तो रास्ता बना दिया, लेकिन इंडस्ट्री को गजट नोटिफिकेशन का इंतजार है। उन्हें लगता है कि 2026 की पहली छमाही में ये आ जाएगा। 

उधर, NSE भी अपना IPO प्लान कर रहा है, जिसमें 2.5 अरब डॉलर तक जुटाने की तैयारी है। पिछले महीने उसने बैंकों से पिच मंगाई थी। JIO और NSE के ये दो IPO भारतीय बाजार को बड़ा बूस्ट दे सकते हैं। 2026 की शुरुआत में लिस्टिंग्स कम रही हैं, जबकि पिछले दो सालों में रिकॉर्ड फंड जुटाया गया था।

 गौरतलब है कि JIO अंबानी के साम्राज्य का एक चमकदार हिस्सा है, जो डिजिटल दुनिया में भारत की बड़ी कहानी बयां करता है। लेकिन सरकारी प्रक्रिया की रफ्तार पर सब कुछ टिका है।

Advertisement
First Published - March 6, 2026 | 4:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement