facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

Reliance नये नियमों के तहत गैस की नीलामी फिर से शुरू की

Advertisement
Last Updated- March 19, 2023 | 2:57 PM IST
Dharma Productions में हिस्सेदारी खरीदने की होड़, Saregama के बाद अब रिलायंस पर टिकी सबकी नजरें Race to buy stake in Dharma Productions, after Saregama now all eyes are on Reliance

रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. और उसकी भागीदार बीपी पीएलसी ने अपने पूर्वी अपतटीय क्षेत्र केजी-डी6 ब्लॉक से प्राकृतिक गैस की बिक्री के लिये नीलामी फिर से शुरू की है।

दोनों कंपनियों ने सरकार के सीएनजी और पाइप के जरिये रसोई गैस की आपूर्ति करने वाली गैस वितरण कंपनियों को आपूर्ति के स्तर पर प्राथमिकता देने को लेकर नये विपणन नियम शामिल करने के बाद यह कदम उठाया है।

निविदा नोटिस के अनुसार रिलायंस और उसकी भागीदार बीपी एक्सप्लोरेशन (अल्फा) लि. (बीपीईएएल) तीन अप्रैल को प्रस्तावित नीलामी योजना के तहत 60 लाख घन मीटर प्रतिदिन गैस की बिक्री करेगी। इसकी कीमत वैश्विक एलएनजी मार्कर, जेकेएम (जापान कोरिया मार्कर) से संबद्ध है। लेकिन यह सरकार की तरफ से अधिसूचित उच्चतम मूल्य के अधीन होगा। दोनों भागीदार कंपनियों की शुरू में जनवरी में नीलामी की योजना थी। लेकिन उसके कुछ दिन पहले ही पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गहरे सागर क्षेत्र तथा उच्च दबाव-उच्च तापमान वाले क्षेत्रों से उत्पादित गैस की बिक्री और पुन:बिक्री के लिये 13 जनवरी को नये नियम प्रकाशित किये। इसके कारण, नीलामी रोक दी गयी और अब नये नियमों को शामिल करते हुए इसे फिर से शुरू किये जाने की घोषणा की गयी है।

सरकार के नये नियमों के अनुसार बोली लगाने वालों को पहले ही बताना होगा कि वे नीलामी के माध्यम से जो गैस खरीद कर रहे हैं, उसका उपयोग अंतिम उपभोक्ता के रूप में स्वयं (अपने समूह की इकाइयों समेत) करेंगे या फिर कारोबार के लिये करेंगे।

अंतिम उपभोक्ताओं को बची हुई गैस को दोबारा से बेचने की अनुमति होगी। वहीं नीलामी में भाग लेने वाले कारोबारियों को अधिकतम 200 रुपये प्रति हजार घन मीटर मार्जिन के तहत ही बेचने की इजाजत होगी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘बोली प्रक्रिया के तहत प्रस्तावित गैस के आनुपातिक वितरण की अगर जरूरत है तो अनुबंधकर्ता (गैस बेचने वाली कंपनी) सीएनजी (परिवहन)/पीएनजी (घरेलू रसोई गैस), उर्वरक, एलपीजी और बिजली क्षेत्र से संबंधित बोलीदाताओं को गैस की पेशकश उसी व्यवस्था के तहत करेगा।’’

अपनी निविदाओं में बदलावों को शामिल करने के बाद, रिलायंस और बीपी ने आपूर्ति अनुबंध तीन साल से बढ़ाकर पांच साल करने का निर्णय किया है। पिछली निविदा में यह अवधि तीन साल थी। निविदा के अनुसार आपूर्ति 16 अप्रैल से शुरू होगी। इसमें कहा गया है कि गाड़ियों के लिये सीएनजी और पाइप के जरिये रसोई गैस की आपूर्ति करने वाली गैस वितरण कंपनियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उसके बाद उर्वरक, बिजलीघर और दूसरे अंतिम उपभोक्ता/कारोबारियों को तरजीह दी जाएगी।

दस्तावेज के अनुसार दोनों कंपनियों ने 60 लाख घन मीटर प्रतिदिन गैस की आपूर्ति या 16 अप्रैल, 2023 से शुरू केजी-डी 6 से उत्पादित गैस का एक तिहाई हिस्से के लिये बोलियां आमंत्रित की है। जेकेएम जापान और कोरिया को एलएनजी की डिलिवरी के लिये पूर्वोत्तर एशियाई हाजिर मूल्य सूचकांक है। मई के लिए जेकेएम की कीमत लगभग 13.5 प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट है।

Advertisement
First Published - March 19, 2023 | 2:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement