facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

Reliance Life Sciences को जीन थेरेपी तकनीक का लाइसेंस मिला

Advertisement
Last Updated- March 10, 2023 | 6:01 PM IST
Reliance Life Sciences

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटी कानपुर) ने रिलायंस लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड को ‘जीन थेरेपी’ प्रौद्योगिकी का लाइसेंस दिया है।

आईआईटी कानपुर की जीन थेरेपी तकनीक को रिलायंस लाइफ साइंसेज द्वारा एक स्वदेशी उत्पाद के रूप में विकसित किया जाएगा। इस तकनीक से आंख की आनुवंशिक बीमारियों का इलाज किया जाता है।

संस्थान ने एक बयान में कहा, ”आईआईटी कानुपर के जैविक विज्ञान और बायोइंजीनियरिंग विभाग (बीएसबीई) के जयधरन गिरिधर राव और शुभम मौर्य ने पेटेंट तकनीक को विकसित किया है। यह तकनीक एक ‘आनुवंशिक विकार’ के इलाज के लिए ‘जीव के जीन को संशोधित’ करती है।” इसमें कहा गया है कि वायरल वैक्टर का उपयोग करने वाली जीन थेरेपी हाल ही में आणविक चिकित्सा के क्षेत्र में एक शक्तिशाली उपकरण के रूप में उभरी है।

रिलायंस लाइफ साइंसेज के अध्यक्ष के वी सुब्रमण्यम ने कहा कि कंपनी ”इस नवीन प्रौद्योगिकी के व्यावसायीकरण की दिशा में काम करेगी।”

Advertisement
First Published - March 10, 2023 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement