facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: दुनियाभर में तेजी का माहौल, भारतीय शेयर बाजार में भी बढ़त के संकेतलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछाल

Reliance ने खटखटाया CCI का दरवाजा, मांगी Viacom18-Star India के मर्जर के लिए मंजूरी

Advertisement

Viacom18, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ग्रुप का हिस्सा है, जबकि द वॉल्ट डिज्नी कंपनी (टीडब्ल्यूडीसी) के पास SIPL का स्वामित्व है।

Last Updated- May 25, 2024 | 4:55 PM IST
Reliance Industries - RIL
Representative Image

अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने वायाकॉम18 (Viacom18) और स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SIPL) के 8.5 अरब डॉलर के मर्जर के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से मंजूरी मांगी है।

CCI ने शुक्रवार को कहा कि प्रस्तावित लेनदेन का मकसद वायाकॉम18 और एसआईपीएल के मनोरंजन व्यवसायों (कुछ अन्य चिन्हित व्यवसायों के साथ) को जोड़ना है।

Viacom18, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ग्रुप का हिस्सा है, जबकि द वॉल्ट डिज्नी कंपनी (टीडब्ल्यूडीसी) के पास SIPL का स्वामित्व है।

यह भी पढ़ें: रिलायंस रिटेल से दूरसंचार उपकरण खरीदेगी Jio Financial Services की लीजिंग फर्म, कीमत+मार्जिन पर होगी डील

मर्जर के बाद क्या होगा बदलाव?

नियामक ने कहा कि इस लेनदेन के बाद SIPL एक संयुक्त उद्यम (JV) बन जाएगी, जिसे आरआईएल, वायाकॉम18 और TWDC की सहायक कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जाएगा।

RIL ने नोटिस में कहा कि प्रस्तावित लेनदेन से भारत में प्रतिस्पर्धा पर कोई उल्लेखनीय प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Reliance और Disney डील की हो सकती है कड़ी जांच

विशेषज्ञों का मानना है कि फरवरी में घोषित इस डील की कड़ी जांच हो सकती है क्योंकि इससे भारत की सबसे बड़ी मनोरंजन कंपनी बन जाएगी, जिसके पास 120 टीवी चैनल और दो स्ट्रीमिंग सेवाएं होंगी। साथ ही, इसके पास क्रिकेट के प्रसारण अधिकार भी होंगे, जो भारत का सबसे लोकप्रिय खेल है।

रिलायंस और डिज़्नी ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) को बताया है कि क्रिकेट प्रसारण अधिकार उन्हें एक खुली और प्रतिस्पर्धात्मक बोली प्रक्रिया के जरिए मिले थे। सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी।

कंपनियों का दावा है कि इस विलय से दूसरे प्रतिस्पर्धियों को कोई नुकसान नहीं होगा, क्योंकि 2027 और 2028 में जब मौजूदा प्रसारण अधिकार खत्म हो जाएंगे, तो वो नये सिरे से बोली लगा सकते हैं।

अब सीसीआई उनकी गोपनीय फाइलिंग की समीक्षा करेगी। हालांकि आमतौर पर मंजूरी कई हफ्तों में मिल जाती है, लेकिन अगर सीसीआई संतुष्ट नहीं होती है और ज्यादा जानकारी मांगती है, तो इसमें ज्यादा समय लग सकता है।

डिज़्नी और रिलायंस के पास इस वक्त डिजिटल और टीवी क्रिकेट प्रसारण अधिकार हैं, जिनकी कीमत अरबों डॉलर है। इन अधिकारों में दुनिया की सबसे मूल्यवान क्रिकेट प्रतियोगिता इंडियन प्रीमियर लीग, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मैच और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के मैच शामिल हैं।

Advertisement
First Published - May 25, 2024 | 4:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement