facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

रिलायंस कंज्यूमर ने गुजरात में FMCG ब्रांड ‘Independence’ लॉन्च किया

Last Updated- December 15, 2022 | 4:47 PM IST
Independence, FMCG

रिलायंस वेंचर्स की FMCG कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने गुजरात में ‘डिब्बाबंद FMCG ब्रांड Independence’ लॉन्च किया है।

इस ब्रांड के तहत कंपनी अलग-अलग श्रेणियों में डिब्बाबंद पैकिंग में प्रमुख भोजन समेत प्रोसेस्ड फूड, बेवरेज और रोजाना इस्तेमाल की अन्य जरूरी वस्तुएं बेचेगी।

रिलायंस कंज्यूमर ने गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि अहमदाबाद के अक्षरधाम में प्रमुख स्वामी महाराज के शताब्दी समारोह के अवसर पर उपभोक्ताओं और किराना पाटनर्स के लिए यह ब्रांड लॉन्च किया गया है। इस ब्रांड नाम से कई तरह की वस्तुओं की बिक्री की जायेगी।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, “मुझे अपने FMCG ब्रांड Independence के लॉन्च की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इसमें खाद्य तेल, दालें, अनाज, डिब्बाबंद फूड और अन्य दैनिक जरूरत के उत्पादों समेत उच्च गुणवत्ता और किफायती उत्पाद शामिल हैं।”

कंपनी की योजना इस ब्रांड को राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च करने की भी है। इसलिए वह अपने FMCG कारोबार को बड़ा बनाने के लिए गुजरात को ‘गो-टू-मार्केट’ राज्य के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है।

First Published - December 15, 2022 | 4:47 PM IST

संबंधित पोस्ट