facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्रक्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएंSIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछेChoice Overnight Fund: सुर​क्षित निवेश के साथ रेगुलर इनकम का ऑप्शन, ₹1000 से कर सकते हैं शुरुआतHDFC Bank Credit Card यूजर्स को झटका! SmartBuy Rewards के नियम बदले, अब वाउचर से नहीं मिलेगा पहले जैसा फायदादुनिया में तनाव घटते ही कौन से शेयर खरीदें और किनसे बनाएं दूरी? ग्लोबल ब्रोकरेज की नई स्ट्रैटेजीक्रूड सस्ता होने के बाद किस OMC Stocks में है सबसे ज्यादा दम? ICICI सिक्योरिटीज ने बताए टॉप पिक

3-जी कमाई को भी मंदी मार गई

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:07 PM IST

आर्थिक मंदी के चलते 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से 30 से 40 हजार करोड़ रुपये कमाने की सरकार की आस अब धूमिल पड़ती दिख रही है। जानकारों के मुताबिक, वैश्विक आर्थिक मंदी ने भारी आमदनी अर्जित करने की आस धो दी है।


अब कहा जा रहा है कि स्पेक्ट्रम की नीलामी से बमुश्किल 20 हजार करोड़ रुपये की कमाई हो सकेगी। एक शीर्ष ब्रोकरेज फर्म के दूरसंचार विशेषज्ञ के मुताबिक, ’30 से 40 हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य अव्यावहारिक है। मंदी के दौर में संशोधित अनुमान 15 से 20 हजार करोड़ रुपये का ही है। यह लक्ष्य कहीं ज्यादा व्यावहारिक है।’

आर्थिक मंदी के चलते सरकार के लिए नीलामी का यह सही समय है। लेकिन नीलामी पूर्व सम्मेलन में विदेशी बोलीदाताओं का उत्साह कम रहने और रिजर्व प्राइस और ब्लॉक पर अनिश्चितता के चलते कम आमदनी होने की उम्मीद है।

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति के सामने दो विकल्प हैं। पूरे भारत के लाइसेंस के लिए मौजूदा रिजर्व प्राइस को 2,020 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 4,040 करोड़ रुपये (वित्त मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित) या 3,540 करोड़ रुपये (दूरसंचार विभाग का प्रस्ताव) कर देना है।

Advertisement
First Published - January 15, 2009 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement