facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायत

श्रीराम प्रॉपर्टीज का आवासीय परियोजना के लिए करार

Advertisement

लगभग सात एकड़ में फैली यह परियोजना उत्तर बेंगलूरु में 15 एकड़ के बड़े प्रमुख भू-खंड का हिस्सा है। इसके अगले वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 27) में शुरू होने की उम्मीद है।

Last Updated- October 27, 2025 | 9:51 PM IST
Housing_home

बेंगलूरु की रियल एस्टेट डेवलपर श्रीराम प्रॉपर्टीज लिमिटेड (एसपीएल) ने उत्तर बेंगलूरु के येलहंका में प्रीमियम रो हाउसिंग परियोजना के लिए संयुक्त विकास समझौता (जेडीए) किया है। इसका अनुमानित सकल विकास मूल्य (जीडीवी) लगभग 600 करोड़ रुपये है।

लगभग सात एकड़ में फैली यह परियोजना उत्तर बेंगलूरु में 15 एकड़ के बड़े प्रमुख भू-खंड का हिस्सा है। इसके अगले वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 27) में शुरू होने की उम्मीद है। शहर के सबसे लोकप्रिय सूक्ष्म बाजारों में से एक में रणनीतिक रूप से मौजूद इस आगामी विकास परियोजना को आधुनिक वास्तुकला और पर्यावरण अनुकूल डिजाइन के सिद्धांतों के मिले-जुले रूप के साथ बनाया गया है।

श्रीराम प्रॉपर्टीज के उपाध्यक्ष (बिजनेस डेवलपमेंट) अक्षय मुरली ने कहा, ‘हमारा मानना है कि अच्छे घर आरामदेह होने चाहिए और उनका लोगों, जगह और प्रकृति के साथ जुड़ाव होना चाहिए। हमारी येलहंका परियोजना इसी दर्शन को साकार करती है, जिसमें सुरुचिपूर्ण डिजाइन, आधुनिक सुविधाओं और हरे-भरे परिवेश का संयोजन है जो आज के समझदार खरीदारों के लिए अच्छा जीवन अनुभव मुहैया कराता है।’

मुरली ने कहा, ‘येलहंका का दमदार बुनियादी ढांचा विकास और नए बन रहे बायोडायवर्सिटी पार्क से निकटता इसे प्रीमियम रो हाउस के मामले में बेहतरीन जगह बनाती है। हमें विश्वास है कि यह विकास उत्तर बेंगलूरु के आवासीय परिदृश्य को नई परिभाषा देगा।’

सितंबर में इस रियल एस्टेट कंपनी ने उत्तर बेंगलूरु में 6.5 एकड़ जमीन के लिए एक और संयुक्त विकास समझौते पर हस्ताक्षर किए, ताकि लगभग 500 करोड़ रुपये के संभावित सकल विकास मूल्य (जीडीवी) वाली प्रीमियम आवासीय परियोजना शुरू की जा सके। यह परियोजना येलहंका में आगामी बड़े स्टेट पार्क के निकट स्थित है और इसे वित्त वर्ष 27 के दौरान शुरू किए जाने की संभावना है।

Advertisement
First Published - October 27, 2025 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement