facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

खुदरा पर केंद्रित नए रीट्स का आगमन, मॉल निवेश में संस्थागत भागीदारी बढ़ने से होगा रियल एस्टेट का विस्तार

Advertisement

नई रीट्स आने से खुदरा मॉल में संस्थागत निवेश बढ़ाया गया, प्रमुख कंपनियों को लाभ पहुंचाया गया और देश के रियल एस्टेट क्षेत्र में विकास को मजबूत किया

Last Updated- October 03, 2025 | 10:34 PM IST
Real Estate
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

खुदरा पर केंद्रित कम से कम दो से तीन नए रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (रीट्स) जल्द ही आने की संभावना है। मॉल में अधिक संस्थागत निवेश आने की बदौलत ऐसा होने की संभावना है। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी एनारॉक की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। यह तब हो रहा है जब देश के खुदरा क्षेत्र में संस्थागत भागीदारों का दबदबा बढ़ रहा है और देश भर में चल रहे 650 मॉल में से 30 से 35 प्रतिशत में अब ऐसा निवेश देखा जा रहा है।

अगले तीन से पांच वर्षों में 4.25 करोड़ वर्ग फुट से अधिक के प्रमुख खुदरा क्षेत्र वाले 45 नए मॉल तैयारी के चरण में हैं। नेक्सस मॉल्स (ब्लैकस्टोन), फीनिक्स मिल्स, डीएलएफ, लेकशोर, रहेजा ग्रुप और पैसिफिक जैसी शीर्ष कंपनियां को इससे मुख्य रूप से लाभ हो सकता है। 

एनारॉक ने कहा कि नए मॉल आने से रीट गतिविधि को और बढ़ावा मिलेगा जो बड़े और बेहतर ब्रांडेड मॉल की दिशा में दमदार कदम का संकेत है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘आगे चलकर नए मॉल औसतन 10 लाख से 12 लाख वर्ग फुट की जगह लेंगे जबकि 30 से 40 प्रतिशत छोटे मॉल मिश्रित उपयोग वाली परियोजनाओं में तब्दील किए जा सकते हैं।’ 

इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि केवल ग्रेड ए वाले मॉल में ही 5 से 8 प्रतिशत की सालाना चक्रवृद्धि दर (सीएजीआर) के साथ किराये में सकारात्मक बढ़ोतरी देखी जा रही है जबकि ग्रेड बी और सी वाले मॉल के किराये में स्थिरता या गिरावट देखी जा रही है।

साल 2005 और 2015 के बीच संगठित खुदरा क्षेत्र में तेजी की बदौलत देश भर में 250 से ज्यादा मॉल बनाए गए। हालांकि साल 2015 से 2020 के दौरान इनमें से लगभग 20 से 22 प्रतिशत मॉल या तो बंद कर दिए गए, उनका स्थान बदल दिया गया या फिर उनका अन्य उपयोग किया जाने लगा।

Advertisement
First Published - October 3, 2025 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement