facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

बाहरी वाणिज्यिक उधारी पर रिजर्व बैंक के प्रस्ताव से रियल एस्टेट की फंडिंग को मिलेगा बढ़ावा!

Advertisement

एजेडबी ऐंड पार्टनर्स के वरिष्ठ साझेदार हरदीप सचदेवा ने कहा कि आरबीआई की यह मसौदा रूपरेखा भारत की बाहरी ऋण नीति में बड़े बदलाव का इंगित करती है

Last Updated- October 21, 2025 | 10:03 PM IST
Real Estate

रियल एस्टेट क्षेत्र की गतिविधियों के लिए बाहरी वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) की इजाजत देने के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के प्रस्ताव को बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जहां प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति है। यह ऐसा बदलाव है, जो भारतीय डेवलपरों के पूंजी तकपहुंचने और उसे प्रबंधित करने के तरीके को बदल सकता है।

विधिसम्मत निर्माण और विकास परियोजनाओं के लिए विदेशी कर्ज का रास्ता खोलने वाली इस मसौदा रूपरेखा से लंबे समय से चली आ रही फंडिंग की दिक्कतों को कम करने, उधार लेने की लागत कम करने और देश भर में प्रॉपर्टी के क्षेत्र में रुकी हुई परियोजनाओं के फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है।

विशेषज्ञों का कहना है कि तीन दशकों से भी ज्यादा वक्त से देश का का रियल एस्टेट क्षेत्र विदेशी वाणिज्यिक उधारी से कटा रहा है, खास तौर पर जमीन के अत्यधिक जोखिम उठाकर पैसा कमाने वाले सौदों और मुद्रा संबंधी जोखिम की चिंताओं के कारण।

कानूनी विशेषज्ञ इस बात से सहमत हैं कि यह कदम नीति में बुनियादी बदलाव को दर्शाता है। एजेडबी ऐंड पार्टनर्स के वरिष्ठ साझेदार हरदीप सचदेवा ने कहा कि आरबीआई की यह मसौदा रूपरेखा भारत की बाहरी ऋण नीति में बड़े बदलाव का इंगित करती है।

सचदेवा ने बताया, ‘रियल एस्टेट कारोबार’ और ‘निर्माण-विकास’ के बीच का अंतर बहुत जरूरी है।’ उन्होंने कहा, ‘भारत की प्रत्यक्ष विदेशी निवश नीति के तहत अचल संपत्ति में व्यापार और जमीन से अत्यधिक जोखिम उठाकर पैसा कमाने पर रोक है, लेकिन निर्माण-विकास में स्वचालित मार्ग के तहत 100 प्रतिशत एफडीआई की इजाजत है। ईसीबी की यह मसौदा रूपरेखा इसी सीमा को दर्शाती है, जिससे यह पक्का होता है कि बाहारी उधारी, अधिक जोखिम उठाकर पैसा कमाने वाली लैंड बैंकिंग के बजाय उत्पादक, परिसंपत्ति सृजन गतिविधि में जाए।’

Advertisement
First Published - October 21, 2025 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement