facebookmetapixel
वेनेजुएला संकट: भारत के व्यापार व तेल आयात पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल से फिलहाल कोई असर नहींसोमनाथ मंदिर: 1026 से 2026 तक 1000 वर्षों की अटूट आस्था और गौरव की गाथाT20 World Cup: भारत क्रिकेट खेलने नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, ICC से बाहर मैच कराने की मांगसमान अवसर का मैदान: VI को मिलने वाली मदद सिर्फ उसी तक सीमित नहीं होनी चाहिए1985–95 क्यों आज भी भारत का सबसे निर्णायक दशक माना जाता हैमनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बना, विकसित भारत-जी राम-जी मजदूरों के लिए बेहतर: शिवराज सिंह चौहानLNG मार्केट 2025 में उम्मीदों से रहा पीछे! चीन ने भरी उड़ान पर भारत में खुदरा बाजार अब भी सुस्त क्यों?उत्पाद शुल्क बढ़ते ही ITC पर ब्रोकरेज का हमला, शेयर डाउनग्रेड और कमाई अनुमान में भारी कटौतीमझोले और भारी वाहनों की बिक्री में लौटी रफ्तार, वर्षों की मंदी के बाद M&HCV सेक्टर में तेजीदक्षिण भारत के आसमान में नई उड़ान: अल हिंद से लेकर एयर केरल तक कई नई एयरलाइंस कतार में

खरीदे गए लाखों घर, मांग में हुआ भारी इजाफा; 48 फीसदी बढ़ गई बिक्री

Last Updated- May 14, 2023 | 3:38 PM IST
Knight Frank India Real Estate Report

देश के सात प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री बीते वित्त वर्ष में सालाना आधार पर 48 फीसदी बढ़कर 3.47 लाख करोड़ रुपये रही है। रियल एस्टेट फर्म एनारॉक ने बताया कि घरों की भारी मांग और कीमत बढ़ने से इसमें वृद्धि हुई है।

एनारॉक ने बताया कि आवासीय संपत्तियों (residential properties) की बिक्री कीमत के आधार पर 2021-22 के 2,34,850 करोड़ रुपये से बढ़कर 2022-23 में 3,46,960 करोड़ रुपये हो गई। संख्या के मामले में बिक्री 2021-22 के 2,77,783 घरों से बढ़कर 2022-23 में 3,79,095 इकाई तक पहुंच गई। यह आंकड़ा आवास क्षेत्र में नई बिक्री पर हुए लेनदेन पर आधारित है।

एनारॉक समूह के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ‘भारत का आवासीय रियल एस्टेट खंड निर्बाध रूप से आगे बढ़ रहा है और अभूतपूर्व मानक तय कर रहा है।’

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली-NCR में आवास बिक्री 42 प्रतिशत बढ़कर 50,620 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वर्ष में 35,610 करोड़ रुपये थी। मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में बिक्री 2021-22 के 1,14,190 करोड़ रुपये से 46 प्रतिशत बढ़कर 2022-23 में 1,67,210 करोड़ रुपये हो गई।

Also read: गुम हुए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ढूंढने में मदद करेगी सरकार, 17 मई को लॉन्च होगा नया पोर्टल

बेंगलूरु में बिक्री 2021-22 के 26,100 करोड़ रुपये से 49 प्रतिशत बढ़कर 2022-23 में 38,870 करोड़ रुपये हो गई। पुणे में बिक्री 2021-22 के 19,100 करोड़ रुपये से 77 प्रतिशत बढ़कर 2022-23 में 33,730 करोड़ रुपये हो गई। हैदराबाद में बिक्री 2021-22 के 23,190 करोड़ रुपये से 50 प्रतिशत बढ़कर 2022-23 में 34,820 करोड़ रुपये हो गई। चेन्नई में बिक्री 2021-22 के 8,940 करोड़ रुपये से 24 प्रतिशत बढ़कर 2022-23 में 11,050 करोड़ रुपये हो गई। कोलकाता में बिक्री 2021-22 के 7,720 करोड़ रुपये से 38 प्रतिशत बढ़कर 2022-23 में 10,660 करोड़ रुपये हो गई।

First Published - May 14, 2023 | 3:38 PM IST

संबंधित पोस्ट