facebookmetapixel
16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसानBudget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशनBudget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधाBudget 2026: बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का आवंटन, कैपेक्स में भारी बढ़ोतरीBudget 2026: पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा हेल्थ बजट, ‘मिशन बायोफार्मा शक्ति’ का आगाजविनिवेश की नई रणनीति: वित्त वर्ष 2027 में 80,000 करोड़ जुटाएगी सरकार, जानें क्या है पूरा रोडमैप

Anarock ने अपने कारोबार विस्तार के लिए 360 वन एसेट मैनेजमेंट से 200 करोड़ रुपये जुटाए

Anarock के चेयरमैन अनुज पुरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हमने 360 वन एसेट से ‘इक्विटी फंडिंग’ के रूप में 200 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Last Updated- February 05, 2024 | 2:25 PM IST
Anarock
Representative Image

रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक (Anarock) ने आवासीय तथा वाणिज्यिक संपत्तियों की मजबूत उपभोक्ता मांग के बीच अपने कारोबार के विस्तार तथा वृद्धि के लिए 360 वन एसेट मैनेजमेंट से 200 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हमने 360 वन एसेट से ‘इक्विटी फंडिंग’ के रूप में 200 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस राशि का इस्तेमाल हमारे व्यवसाय के विस्तार और वृद्धि के लिए किया जाएगा। हम अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकी उन्नयन पर भी काफी खर्च करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि वन एसेट मैनेजमेंट (जिसे पहले आईआईएफएल एसेट मैनेजमेंट के नाम से जाना जाता था) एनारॉक का पहला इक्विटी निवेशक है। पुरी ने हालांकि 200 करोड़ रुपये की राशि जुटाने के लिए एनारॉक में कितनी इक्विटी हिस्सेदारी कम की गई इसकी कोई जानकारी नहीं दी। पुरी ने कहा कि इक्विटी निवेश से कंपनी को अपने प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, विस्तार में तेजी लाने और नए नवाचार पेश करने में मदद मिलेगी। एनारॉक का लक्ष्य भारतीय रियल एस्टेट सेवा क्षेत्र में अपनी बाजार हिस्सेदारी का विस्तार करना है।

यह भी पढ़ें: DLF की तीसरी तिमाही में दमदार बुकिंग, 9,050 करोड़ रुपये की रकम जुटाई

उन्होंने कहा, ‘‘ यह अपनी पहुंच और सेवाओं का विस्तार करने का सबसे उपयुक्त समय है क्योंकि भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र 2030 तक 1000 अरब अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार करने को तैयार है।’’ ‘360 वन एसेट मैनेजमेंट’, 360 वन समूह का हिस्सा है।

First Published - February 5, 2024 | 2:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट