facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

Raymond Turmoil: गौतम सिंघानिया के पारिवारिक विवाद के बीच स्थिति पर नजर बनाए हैं इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स

Advertisement

कंपनी ने कहा कि उन्होंने सलाह देने के लिए वरिष्ठ स्वतंत्र कानूनी सलाहकार बर्जिस देसाई को बनाए रखने का फैसला किया है, जिनका प्रवर्तकों या कंपनी से कोई संबंध नहीं है

Last Updated- December 01, 2023 | 4:28 PM IST
Raymond Lifestyle AGM decision, Gautam Singhania will be the executive chairman रेमंड लाइफस्टाइल AGM का फैसला, गौतम सिंघानिया होंगे कार्यकारी चेयरमैन

रेमंड लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशकों ने शुक्रवार को कहा कि वे कंपनी के चेयरमैंन एवं प्रबंध निदेशक गौतम सिंघानिया के पारिवारिक विवाद के बाद उत्पन्न स्थिति पर नजर रख रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इससे कंपनी के मामलों तथा व्यवसाय को प्रबंधित करने की क्षमता प्रभावित न हो।

कंपनी की ओर से बीएसई को दी जानकारी में स्वतंत्र निदेशकों ने संयुक्त रूप से कहा कि उन्होंने सलाह देने के लिए वरिष्ठ स्वतंत्र कानूनी सलाहकार बर्जिस देसाई को बनाए रखने का फैसला किया है, जिनका प्रवर्तकों या कंपनी से कोई संबंध नहीं है।

बयान में कहा गया, ‘‘ स्वतंत्र निदेशक (आईडी) पिछले कुछ हफ्तों से बैठक कर रहे हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं क्योंकि यह कंपनी तथा अन्य शेयरधारकों को प्रभावित करता है। हम गैर-प्रवर्तक अल्पसंख्यक शेयरधारकों, कर्मचारियों और अन्य हितधारकों के हितों की हमेशा रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। ’’

कंपनी ने कहा, ‘‘आईडी यह सुनिश्चित करने के लिए सतर्क हैं कि दो प्रवर्तक निदेशकों के बीच वैवाहिक विवाद किसी भी तरह से कंपनी के मामलों तथा व्यवसाय के प्रबंधन में चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक की क्षमता को प्रभावित न करे।’’

हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘ न तो किसी कानून और न ही कारोबार संचालित करने से जुड़े किसी मानक को ऐसे वैवाहिक विवादों की जांच या उसके गुण-दोष की जांच करने के लिए आईडी की आवश्यकता होती है। यह आईडी के अधिकारी क्षेत्र से परे है।’’ स्वतंत्र निदेशक मुकीता झावेरी, आशीष कपाड़िया, दिनेश लाल, के. नरसिम्हा मूर्ति और शिव सुरिंदर कुमार ने यह पत्र लिखा।

इससे पहले पारिवारिक विवाद में फंसे रेमंड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गौतम सिंघानिया ने अपने कर्मचारियों और निदेशक मंडल को कामकाज सामान्य ढंग से चलने का आश्वासन देते हुए कहा था कि वह इसके सुचारू संचालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। कुछ दिनों पहले पत्नी नवाज से अलग होने की घोषणा करने वाले जाने-माने उद्यमी सिंघानिया ने रेमंड के निदेशक मंडल के सदस्यों और कर्मचारियों को भेजे गए एक आंतरिक ईमेल में यह बात कही थी।

Advertisement
First Published - December 1, 2023 | 2:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement