facebookmetapixel
Advertisement
Kharif Crops: धान, दाल, कपास… किस फसल की बुवाई सबसे ज्यादा घटी? जानिए पूरी तस्वीरGST कलेक्शन जून में 14% बढ़कर ₹1.95 लाख करोड़, आयात से टैक्स रेवेन्यू 35% बढ़ादिल्ली की नई EV पॉलिसी से Ather, Mahindra और Tata को मिलेगी रफ्तार! पूरे देश में तेज होगी इले​क्ट्रिक रेसGold, Silver Price Today: सोना ₹1,578 और चांदी ₹5,505 टूटी, क्या अब और गिरेंगे भाव?Fuel Price: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता! इस कंपनी ने ग्राहकों को दी बड़ी राहतAdvit Jewels की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को 37% तक का मुनाफाक्रिप्टो से ट्रंप की तगड़ी कमाई! एक साल में ₹12,000 करोड़ से ज्यादा की इनकमAMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरीजुलाई में पैसा कमाने का मौका? ब्रोकरेज ने बताए टॉप 10 खरीदने और बेचने वाले स्टॉक्स1 जुलाई से बड़ी राहत! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता, चेक करें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

रैनबेक्सी छोड़ सकती है जापानी शागिर्द का साथ

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:05 PM IST

रैनबेक्सी लेबोरेटरीज अपने जापानी साथी निहोन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री (एनपीआई) से हाथ खींचने की योजना बना रही है।
दाइची सांक्यो द्वारा अधिग्रहण के बाद रैनबेक्सी अपनी 50 फीसदी हिस्सेदारी अपने जापानी सहयोगी निप्पन केमिफार को बेचेगी।
छह साल तक संयुक्त उपक्रम स्थापित रखने के बाद रैनबेक्सी के इस 50 फीसदी के शेयर की अनुमानित कीमत 30.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
सूत्रों का मानना है कि 2007 में एनपीआई मात्र 2 करोड़ 50 लाख की कंपनी थी और चार जेनेरिक दवाओं का उत्पादन करती थी।
उद्योग सूत्रों का मानना है कि रैनबेक्सी की नई डील से उसके सेहत पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि संयुक्त उपक्रम में उसने कोई बड़ा निवेश नहीं किया था।
टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध मझोले आकार की कंपनी निप्पन केमिफायर और रैनबेक्सी खरीदने वाली कंपनी दाइची सांक्यो जापानी बाजार की दो प्रमुख प्रतिस्पर्द्धी कंपनी है।
एक सूत्र ने कहा, ‘यह डील बहुत जल्द होगी, क्योंकि इस बाबत बातचीत अंतिम दौर में है।’ हालांकि रैनबेक्सी ने इस पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है।

Advertisement
First Published - January 15, 2009 | 6:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement