facebookmetapixel
सरकार जल्द मंजूर करेगी ECMS के और प्रस्ताव, ₹11,150 करोड़ निवेश की संभावनाUIDAI का बड़ा कदम: 2.5 करोड़ मृत लोगों के आधार नंबर बंद, धोखाधड़ी पर कसेगा शिकंजाDSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?

Q4 Results: BPCL का शुद्ध लाभ 30 फीसदी घटा; जानें कैसी रही HPCL, Asian Paints, PNB की परफॉर्मेंस

PNB का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में करीब तीन गुना होकर 3,010 करोड़ रुपये रहा। ब्याज आय बढ़ने और फंसे कर्ज में कमी से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

Last Updated- May 09, 2024 | 11:22 PM IST
IFB Industries Q4 Results

सरकार के स्वामित्व वाली तेल विपणन कंपनी बीपीसीएल ने वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च तिमाही) के नतीजे आज जारी किए। चौथी तिमाही में कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ 30.28 फीसदी घट कर 4,789.57 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 6,870.47 करोड़ रुपये था। क्रमिक रूप से बीपीसीएल का शुद्ध लाभ पिछली तिमाही के 3,181.42 करोड़ रुपये से 50.4 फीसदी बढ़ गया।

चौथी तिमाही में कंपनी के शुद्ध लाभ में कमी पेट्रोल और डीजल पर कम सकल विपणन मार्जिन के कारण हो सकती है। मोतीलाल ओसवाल के नोट के मुताबिक, तिमाही के दौरान मार्जिन घटकर औसतन क्रमशः 8 रुपये और 3.4 रुपये प्रति लीटर हो गया। दूसरी ओर, 15 मार्च से पंप की कीमत में 2 रुपये की कटौती से भी खुदरा मार्जिन कम हो सकती है।

हालिया तिमाही में मुनाफे में कम होने के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी (ओएमसी) का समेकित वार्षिक शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 24 में वित्त वर्ष 2023 2131.05 करोड़ रुपये से 1160 फीसदी बढ़कर 26,858.84 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। इसके पीछे व्यापक रूप से रूसी कच्चे तेल की आपूर्ति की बढ़ती मात्रा पर लगातार छूट को माना जाता है।

एचपीसीएल का शुद्ध लाभ 25 फीसदी घटा

सरकार के स्वामित्व वाली तेल विपणन कंपनी (ओएमसी) एचपीसीएल ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ 24.91 फीसदी कम होकर 2,709 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में 3,608.32 करोड़ रुपये था। क्रमिक रूप से तीसरी तिमाही के 712.84 करोड़ रुपये की तुलना में कंपनी का शुद्ध लाभ 280 फीसदी बढ़ा।

ए​शियन पेंट्स का शुद्ध लाभ 1.8 प्रतिशत बढ़ा

मार्च में समाप्त तिमाही के दौरान एशियन पेंट्स का शुद्ध लाभ 1.8 प्रतिशत बढ़ा, लेकिन अनुमान से चूक गया। देश की सबसे बड़ी पेंट विनिर्माता कंपनी का मुनाफा बढ़कर 1,256.7 करोड़ रुपये हो गया और इसके सजावटी पेंट कारोबार (भारत) का वॉल्यूम 10 प्रतिशत रहा। कंपनी ने विज्ञप्ति में कहा कि इस तिमाही के दौरान उसकी शुद्ध बिक्री 8,701.5 करोड़ रुपये रही और कमजोर मांग की स्थिति तथा कम कारोबार की वजह से इसमें 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई।

ब्लूमबर्ग ने इसका शुद्ध लाभ 1,332.8 करोड़ रुपये और राजस्व 9,126.7 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था। कंपनी ने यह भी कहा कि इस तिमाही में सभी उत्पाद श्रेणियों की कीमतों में कटौती देखी गई, जिससे उसकी राजस्व वृद्धि पर भी असर पड़ा।

पंजाब नैशनल बैंक का शुद्ध लाभ तीन गुना हुआ

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में करीब तीन गुना होकर 3,010 करोड़ रुपये रहा। ब्याज आय बढ़ने और फंसे कर्ज में कमी से बैंक का मुनाफा बढ़ा है। बैंक को इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,159 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। पीएनबी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही में कुल आय बढ़कर 32,361 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल इसी अवधि में 27,269 करोड़ रुपये थी।

First Published - May 9, 2024 | 11:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट