facebookmetapixel
Advertisement
चीन से निवेश पर नरम रुख: गोयल ने BS ‘मंथन’ में दिए बड़े बदलाव के संकेत, खुलेगी निवेश की राहविकसित भारत का रोडमैप: प्रो. महेंद्र देव ने BS ‘मंथन’ में बताया कैसे 3 बड़े लक्ष्यों से बदलेगी देश की तस्वीरBS ‘Manthan’ में Dixon के CEO अतुल लाल ने कहा: अब सिर्फ असेंबलिंग नहीं, खुद का ‘IP’ बनाएगा भारत₹9,072 करोड़ की 3 रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 307 किमी बढ़ेगा नेटवर्क; 5,400 गांवों को मिलेगा फायदाBS Manthan में एथर एनर्जी के CEO का दावा: PLI स्कीम में सुधार की जरूरत, इससे खुलेगा $100 अरब का बाजार6 महीने में पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक कार की कीमत होगी बराबर? बीएस मंथन में नितिन गडकरी ने जताई उम्मीदAI से बढ़ी डेटा सेंटरों की बिजली खपत, BS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: भारत के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ा दबावक्या फिर आएंगे तीनों कृषि कानून? मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘BS मंथन’ में बताया सरकार का इरादाBS Manthan में बोले नितिन गडकरी: AI, EVs और हाइड्रोजन से सशक्त होगा ‘विजन 2047’सैलरी अकाउंट वाले दें ध्यान! दिल्ली में 12 सरकारी बैंकों ने लगाया मेगा कैंप, खुला सुविधाओं का पिटारा

Ather Energy में 6-7 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बढ़ाएंगे प्रवर्तक

Advertisement

इ​क्विटी निवेश के वि​भिन्न चरणों से जुड़ी यह प्रक्रिया आगामी सप्ताहों में पूरी हो जाने की उम्मीद है।

Last Updated- June 09, 2024 | 10:25 PM IST
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद कंपनी IPO लेकर आएगी। हालांकि इश्यू साइज घटाकर 3,000 करोड़ रुपये कर दिया है।

एथर एनर्जी के प्रवर्तक-संस्थापक तरुण मेहता और स्व​प्निल जैन नए इ​क्विटी निवेश के जरिये इस इलेक्ट्रिक दोपहिया स्टार्टअप में अपनी हिस्सेदारी 6-7 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। इ​क्विटी निवेश के वि​भिन्न चरणों से जुड़ी यह प्रक्रिया आगामी सप्ताहों में पूरी हो जाने की उम्मीद है। मौजूदा समय में कंपनी में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 10-11 प्रतिशत है।

पिछले शुक्रवार को एथर एनर्जी की सबसे बड़ी निवेशक हीरो मोटोकॉर्प ने एक नियामकीय घोषणा में कहा कि वह मौजूदा शेयरधारक से 124 करोड़ रुपये में अतिरिक्त 2.2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद रही है। यह सौदा 31 जुलाई तक पूरा होने की संभावना है। संबं​धित शेयर फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल से
खरीदे जाएंगे।

मोटरसाइकल और स्कूटर उद्योग की दिग्गज कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले साल दिसंबर में एथर एनर्जी में 140 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जिससे उसकी शेयरधारिता बढ़कर 40 प्रतिशत पर पहुंच गई। एथर और हीरो मोटोकॉर्प के बीच समझौते के अनुसार, कंपनी में हीरो मोटोकॉर्प की शेयरधारिता 40 प्रतिशत तक सीमित है। न तो एथर एनर्जी और नही हीरो मोटोकॉर्प ने बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया।

एथर ने कोष जुटाने पर जोर दिया है, क्योंकि वह आईपीओ लाने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है। कंपनी अगले कुछ महीनों में अपना डीआरएचपी सौंप सकती है। आईपीओ पेश किए जाने से पहले कंपनी जल्द ही लगभग 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

कंपनी को आईपीओ से 40-50 करोड़ डॉलर की रकम हासिल होने की उम्मीद है, हालांकि अभी तक यह आंकड़ा तय नहीं किया गया है। कंपनी सेबी के लिए अपने डीआरएचपी को अंतिम रूप दे रही है। मंजूरी मिलने पर, एथर इस साल के अंत तक या अगले साल के शुरू में अपना आईपीओ लाएगी। मई में, एथर एनर्जी भारत की चौथी सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी थी, जिसके बाद ओला इलेक्ट्रिक, टीवीएस मोटर कंपनी और बजाज ऑटो का स्थान था। कंपनी का पंजीकरण महीने-दर-महीने 39 प्रतिशत बढ़ा है।

कंपनी अपने नए पारिवारिक स्कूटर रिट्जा पर बड़ा दांव लगा रही है, जो इस श्रेणी में टीवीएस को टक्कर दे सकता है। जहां रिट्जा के लिए बुकिंग शुरू हो गई है, लेकिन डिलिवरी जून-जुलाई से शुरू होनी है, जिससे कंपनी की संपूर्ण बिक्री को मदद मिल सकेगी।

मौजूदा समय में एथर की क्षमता दो संयंत्रों से हर साल 420,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर तैयार करने की है। ये संयंत्र कर्नाटक और तमिलनाडु में हैं। कंपनी अन्य राज्य में भी एक नया संयंत्र लगाने की संभावना तलाश रही है।

विश्लेषकों के अनुसार, हीरो मोटोकॉर्प सौदे से कंपनी के लिए मूल्यांकन 5,636 करोड़ रुपये का हो गया है। हालांकि इस घटनाक्रम से अवगत लोगों का कहना है कि एथर का मौजूदा मूल्यांकन काफी ज्यादा है और उन्हें शेयर में बड़ी तेजी की उम्मीद है, इसलिए निवेशक गिरावट पर खरीदारी बढ़ा सकते हैं।

वित्त वर्ष 2024 में एथर का कारोबार 1,753 करोड़ रुपये पर अनुमानित है, जो वित्त वर्ष 2023 के मुकाबले 1.5 प्रतिशत कम है। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का शुद्ध नुकसान करीब 864 करोड़ रुपये था। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष के अपने लाभ या नुकसान का खुलासा अभी नहीं किया है।

Advertisement
First Published - June 9, 2024 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement