facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

प्रमोटरों ने Adani Group की 5 कंपनियों में 23,000 करोड़ रुपये का निवेश किया, FII ने घटाई हिस्सेदारी

एसीसी, अदाणी पोर्ट्स और एसईजेड, अदाणी टोटल गैस और अदाणी विल्मर में प्रमोटर की हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं आया। यह पिछली तिमाही के समान ही रही।

Last Updated- July 19, 2024 | 8:35 PM IST
अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग के दावों को ‘भ्रामक’ बताकर खारिज कियाHindenburg-Adani Case: Adani Group rejects Hindenburg's claims as 'misleading

अदाणी ग्रुप की कंपनियों में इसके प्रमोटरों का भरोसा बढ़ रहा है। प्रमोटरों ने जून तिमाही के दौरान 23,000 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक निवेश करके अदाणी ग्रुप की पांच कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इन पांच कंपनियों में अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, अंबुजा सीमेंट लिमिटेड, अदाणी पावर लिमिटेड, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस का नाम शामिल हैं।

अंबुजा सीमेंट्स में आया 20,000 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंबुजा सीमेंट में प्रमोटर की हिस्सेदारी 66.74 प्रतिशत से 3.59 प्रतिशत बढ़कर 70.33 प्रतिशत हो गई है। अप्रैल में, कंपनी ने कहा कि गौतम अदाणी परिवार ने क्षमता विस्तार के लिए अतिरिक्त 8,339 करोड़ रुपये का निवेश किया है। अदाणी परिवार ने अक्टूबर 2022 में 5,000 करोड़ रुपये और फिर इस साल मार्च में 6,661 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

सामूहिक रूप से, निवेश के कई दौरों ने अंबुजा सीमेंट्स में 20,000 करोड़ रुपये की पूंजी निवेश की योजना को पूरा किया।

प्रमोटरों ने Adani Group की कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए खर्च की इतनी रकम

तिमाही के दौरान ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज में प्रमोटर की हिस्सेदारी 2.11 प्रतिशत बढ़कर 74.72 प्रतिशत हो गई। तिमाही के दौरान 3,175 रुपये के औसत शेयर प्राइस के आधार पर, प्रमोटरों ने अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए लगभग 7,600 करोड़ रुपये खर्च किए होंगे।

अदाणी ग्रीन एनर्जी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 1.15 प्रतिशत बढ़कर 57.52 प्रतिशत हो गई। तिमाही के दौरान 1,788 रुपये के औसत शेयर प्राइस के आधार पर, प्रमोटरों ने अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए लगभग 7,600 करोड़ रुपये खर्च किए होंगे।

अदाणी पावर में प्रमोटर की हिस्सेदारी 0.96 प्रतिशत बढ़कर 72.71 प्रतिशत हो गई, और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में प्रमोटर की हिस्सेदारी 1.72 प्रतिशत बढ़कर 74.94 प्रतिशत हो गई। तिमाही के औसत शेयर प्राइस के आधार पर, प्रमोटरों ने अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए क्रमशः 2,642 करोड़ रुपये और 1,917 करोड़ रुपये खर्च किए होंगे।

Also read: JSW Steel Q1FY25 results: स्टील मेकर की कमाई बढ़ी, मगर नेट प्रॉफिट 64 फीसदी लुढ़ककर 867 करोड़ रुपये पर आया

विदेशी निवेशकों ने Adani Group की कंपनियों में घटाई अपनी हिस्सेदारी

इस बीच, एसीसी, अदाणी पोर्ट्स और एसईजेड, अदाणी टोटल गैस और अदाणी विल्मर में प्रमोटर की हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं आया। यह पिछली तिमाही के समान ही रही। इस बीच, विदेशी निवेशकों ने जून तिमाही के दौरान अदाणी ग्रुप की कई कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी काफी कम कर दी है।

अदाणी एंटरप्राइजेज में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 14.41 प्रतिशत से घटकर 11.73 प्रतिशत पर आ गई, जबकि अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में उनका एक्सपोजर 17.49 प्रतिशत से घटकर 15.53 प्रतिशत पर रहा। अंबुजा सीमेंट्स में हिस्सेदारी 11.09 प्रतिशत से गिरकर 9.59 प्रतिशत रह गई। इसी तरह, अदाणी ग्रीन एनर्जी की एफआईआई होल्डिंग्स 18.15 प्रतिशत से घटकर 16.91 प्रतिशत रह गई और एसीसी में 6.17 प्रतिशत से घटकर 5.64 प्रतिशत पर आ गई।

अदाणी टोटल गैस में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी में मामूली कमी देखी गई। यहीं रुझान एनडीटीवी और अदाणी विल्मर को लेकर भी देखा गया। इसके विपरीत, इसी अवधि के दौरान अदाणी पोर्ट्स और एसईजेड में एफआईआई की हिस्सेदारी 0.21 प्रतिशत बढ़ी।

First Published - July 19, 2024 | 8:04 PM IST

संबंधित पोस्ट