facebookmetapixel
Advertisement
EPFO Withdrawal Rules: PF निकालने की सोच रहे हैं? पहले समझ लें एक महीने में कितनी बार कर सकते हैं क्लेम, कब कटेगा TDSफैक्ट्रियों की रफ्तार पड़ी धीमी! जून में मैन्युफैक्चरिंग PMI तीन महीने के निचले स्तर परKharif Crops: धान, दाल, कपास… किस फसल की बुवाई सबसे ज्यादा घटी? जानिए पूरी तस्वीरGST कलेक्शन जून में 14% बढ़कर ₹1.95 लाख करोड़, आयात से टैक्स रेवेन्यू 35% बढ़ादिल्ली की नई EV पॉलिसी से Ather, Mahindra और Tata को मिलेगी रफ्तार! पूरे देश में तेज होगी इले​क्ट्रिक रेसGold, Silver Price Today: सोना ₹1,578 और चांदी ₹5,505 टूटी, क्या अब और गिरेंगे भाव?Fuel Price: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता! इस कंपनी ने ग्राहकों को दी बड़ी राहतAdvit Jewels की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को 37% तक का मुनाफाक्रिप्टो से ट्रंप की तगड़ी कमाई! एक साल में ₹12,000 करोड़ से ज्यादा की इनकमAMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरी

प्रसाद करेंगे जांच में सहयोग

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:00 PM IST

सत्यम के निदेशक मंडल के पूर्व सदस्य टी आर प्रसाद ने कहा है कि वह जांच में एजेंसियों का साथ देंगे। प्रसाद ने कहा कि एक स्वतंत्र निदेशक होने के नाते उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।


माना जा रहा था कि उन्हें भी धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है। बिजनेस स्टैंडर्ड से बातचीत में उन्होंने बताया, ‘मैंने टीवी पर मुझे गिरफ्तार करने की आशंका के बारे में सुना। लेकिन अभी तक किसी भी जांच एजेंसी ने मुझसे इस बारे में संपर्क नहीं किया है।

अगर किसी न्यूज चैनल ने उस जांच एजेंसी का नाम बता दिया होता तो मैं ही उनके पास चला जाता। पूर्व केंद्रीय सचिव होने के नाते मैं एक भारतीय नागरिक के कर्तव्य और दायित्व को अच्छे तरीके से समझता हूं। इसीलिए मैं जांच एजेंसियों की सहायता और न्यायालय का आदेश मानने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।’

उन्होंने कहा, ‘मेरे पास खुद को निर्दोष साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। निदेशक के पद पर रहते हुए मैंने सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार ही अपनी जिम्मेदारियां पूरी ईमानदारी से निभाई हैं।’

प्रसाद ने कल ही जीएमआर समूह क ी दो कंपनियों के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा उन्होंने टीवीएस मोटर्स के साथ ही कई और कंपनियों के निदेशक मंडल से भी इस्तीफा दे दिया है।

पिछले साल दिसंबर में सत्यम द्वारा मायटास को खरीदने की कोशिश के बाद से ही पूर्व कें द्रीय सचिव की मुसीबत शुरू हो गई थी। हालांकि इस कोशिश पर निवेशकों के विरोध को देखते हुए कुछ ही घंटों में विराम भी लग गया था।

इस कारण ही पिछले 15 दिनों में कंपनी के निदेशक मंडल में मौजूद 6 स्वतंत्र निदेशकों में से 4 ने इस्तीफा दे दिया था। मंगलम श्रीनिवासन ने सबसे पहले इस्तीफा दिया था। उनके बाद कृष्णा पलेपू, विनोद धाम और एम राममोहन राव ने भी इस्तीफा दे दिया था।

हालांकि सत्यम को कुछ राहत तब मिली थी जब टी आर प्रसाद ने यह बयान दिया था, ‘इस समय कंपनी का साथ छोड़ने का मतलब है डूबते हुए जहाज को छोड़ना।’ लेकिन इसके बाद आए राजू के बयान के बाद से कंपनी के हालात काफी खराब हो गए।

Advertisement
First Published - January 14, 2009 | 11:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement