facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

Petrol Diesel Price Today: अपडेट हो गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है आपके शहर में रेट

Last Updated- December 11, 2022 | 9:15 AM IST
Fuel, Petrol

आज (11 दिसंबर) रविवार की सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। जहाँ एक तरफ पेट्रोल-डीजल के कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और दाम स्थिर बने हुए हैं। वहीँ कुछ शहरों में ढुलाई और अन्य कारणों के चलते पेट्रोल-डीजल की कीमत में मामूली अंतर देखने को मिला है।

IOCL की ओर से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल आज भी पहले के ही भाव में मिलेंगे। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत बिना किसी बदलाव के 106.31 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं डीजल भी किसी बदलाव के बिना 94.27 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा। राजधानी दिल्ली में भी पेट्रोल के दाम में कोई उतार चढ़ाव नहीं हुआ है। जहां पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर के भाव में बिक रहा है।

चेन्नई की बात करें तो यहां भी पेट्रोल में न बढ़त हुई है न गिरावट दर्ज की गई। वहां पेट्रोल के भाव 102.63 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर हैं। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये हैं और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

आइए नजर डालते हैं अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव पर-

शहर पेट्रोल डीजल

जयपुर 108.62 93.85

लखनऊ 96.57 89.76

नोएडा 96.59 89.76

गुरुग्राम 97.10 89.96

पटना 107.74 94.51

आपको बता दें, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों की समीक्षा करने के बाद तेल कंपनियों की ओर से प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए जाते हैं। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से वसूले जाने वाले टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और पेट्रोल पंप डीलर का कमीशन आदि की शामिल किया जाता है।

इसके अलावा आप SMS के जरिये भी अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इंडियन आयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको 92249 92249 पर RSP <स्पेस> डीलर कोड लिखकर SMS करना होगा। इसके साथ भी ‘इंडियनआयल वन’ ऐप डाउनलोड कर नजदीकी पेट्रोल पंप के साथ पेट्रोल-डीजल की कीमत पता कर सकते हैं।

First Published - December 11, 2022 | 9:15 AM IST

संबंधित पोस्ट