facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

ऑनलाइन गेमिंग बैन का असर! Dream11 और MPL जैसी कंपनियां यूनिकॉर्न लिस्ट से बाहर, वैल्यूएशन गिरी

Advertisement

ऑनलाइन गेमिंग बैन से ड्रीम11 और MPL जैसी कंपनियां प्रभावित, जबकि फिनटेक और एआई सेक्टर ने दिखाई मजबूत बढ़त

Last Updated- September 11, 2025 | 7:34 PM IST
Online Gaming
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पिछले महीने लागू हुए नए ऑनलाइन गेमिंग कानून ने भारत की रियल मनी गेमिंग (RMG) इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है। इस कानून ने लूडो, पोकर, रमी और फैंटसी स्पोर्ट्स जैसे सभी तरह के रियल मनी गेम्स पर पाबंदी लगा दी। इसके चलते कम से कम चार बड़ी गेमिंग कंपनियों ने अपनी यूनिकॉर्न की हैसियत खो दी। यूनिकॉर्न यानी ऐसी स्टार्टअप कंपनियां, जिनकी वैल्यू 1 बिलियन डॉलर या उससे ज्यादा हो।

ASK प्राइवेट वेल्थ हुरुन इंडिया यूनिकॉर्न एंड फ्यूचर यूनिकॉर्न रिपोर्ट 2025 के मुताबिक, ड्रीम11, गेम्स24×7, गेम्सक्राफ्ट और मोबाइल प्रीमियर लीग जैसी मशहूर कंपनियां इस कानून की चपेट में आईं। इन कंपनियों की वैल्यूएशन में भारी गिरावट देखी गई। इसके अलावा, जुपी और विनजो गेम्स जैसी कंपनियां, जिनकी वैल्यू क्रमशः 500 मिलियन से 1 बिलियन डॉलर और 200 से 500 मिलियन डॉलर के बीच थी, भी यूनिकॉर्न बनने के अपने सपने को टूटता देख रही हैं।

हुरुन इंडिया के फाउंडर और चीफ रिसर्चर अनस रहमान जुनैद ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि RMG पहले से ही जोखिम भरा बिजनेस था। लेकिन इस तरह के अचानक आए नियमों ने स्टार्टअप्स के हौसले को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स के लिए स्थिर नियमों का होना बहुत जरूरी है। गेमिंग कंपनियों का कहना है कि इस बैन से पहले उनसे कोई सलाह-मशविरा नहीं किया गया।

Also Read: Dream11 हटने के बाद नया स्पॉन्सर खोज रहा BCCI, मांगी बोलियां; कंपनियां 16 सितंबर तक कर सकती हैं आवेदन

फिनटेक कंपनियों ने दिखाया दम

दूसरी ओर, भारत में 2025 में 11 नई यूनिकॉर्न कंपनियां सामने आईं। इनमें फिनटेक सेक्टर ने बाजी मारी। नवी टेक्नोलॉजीज, जसपे, विवृति कैपिटल, वेरिटास फाइनेंस और मनीव्यू जैसी फिनटेक कंपनियां नई यूनिकॉर्न की लिस्ट में शामिल हुईं। इसके अलावा, एआई टेक, रैपिडो, नेट्राडाइन, जंबोटेल, डार्विनबॉक्स और ड्रूल्स भी इस साल यूनिकॉर्न बन गए। 2025 में भारत में कुल यूनिकॉर्न कंपनियों की संख्या 73 हो गई।

एएसके प्राइवेट वेल्थ के को-फाउंडर, सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश सलूजा ने कहा कि इस समय डिफेंस और क्लाइमेट जैसे क्षेत्रों में भारी निवेश हो रहा है। ये दशक के सबसे बड़े थीम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि जियोपॉलिटिक्स और लीडर्स के इनवर्ड-लुकिंग रवैये से डिफेंस, डीप टेक और स्पेस टेक में मौके बढ़ रहे हैं। साथ ही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को सपोर्ट करने वाली डेटा सेंटर जैसी इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के लिए भी बड़ा अवसर है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जीरोधा, रेजरपे और लेंसकार्ट भारत की सबसे मूल्यवान यूनिकॉर्न कंपनियां हैं। जीरोधा और रेजरपे की वैल्यूएशन 8.2 बिलियन डॉलर और 7.5 बिलियन डॉलर है।

Advertisement
First Published - September 11, 2025 | 7:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement