अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय लोन विकल्पों की तुलना करने के लिए सही है। Paisabazaar.com के आंकड़ों (29 अक्टूबर, 2025 तक) के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कार लोन पर सबसे कम ब्याज दरें दे रहे हैं, जबकि निजी बैंक थोड़ी अधिक दरें रख रहे हैं।
इस अक्टूबर में UCO बैंक, केनरा बैंक और महाराष्ट्र बैंक ने आकर्षक ऑफर्स पेश किए हैं।
अन्य बड़े सार्वजनिक बैंक जैसे यूनियन बैंक, पीएनबी और बैंक ऑफ इंडिया भी लगभग 7.80% से लोन दे रहे हैं। उदाहरण के लिए, 5 लाख रुपये के लोन पर 5 साल की अवधि में EMI करीब 10,000–10,100 रुपये होगी।
निजी बैंक सार्वजनिक बैंकों की तुलना में थोड़ी अधिक दरें ले रहे हैं।
तेज लोन डिसबर्सल और आसान रीपेमैंट विकल्पों के लिए कुछ लोग निजी बैंक के लोन को भी पसंद कर सकते हैं।
ज्यादातर पब्लिक सेक्टर बैंक इस समय 8% से कम ब्याज दर पर कार लोन दे रहे हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक 7.80% से 9.70% तक की दर पर लोन दे रहे हैं, जिन पर ₹10,090 से ₹10,550 तक की EMI बनती है।
कैनरा बैंक ने तो 31 दिसंबर 2025 तक प्रोसेसिंग फीस पूरी तरह माफ कर दी है। वहीं बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने फेस्टिव ऑफर के तहत कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जा रही।
| बैंक का नाम | ब्याज दर (% प्रति वर्ष) | अनुमानित ईएमआई (₹) | प्रोसेसिंग फीस |
|---|---|---|---|
| यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 7.80% – 9.70% | ₹10,090 – ₹10,550 | अधिकतम ₹1,000 तक |
| पंजाब नेशनल बैंक | 7.80% – 9.70% | ₹10,090 – ₹10,550 | 0.25% तक (₹1,000 – ₹1,500) |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 8.15% – 11.60% | ₹10,174 – ₹11,021 | अधिकतम ₹2,000 तक |
| केनरा बैंक | 7.70% – 11.70% | ₹10,067 – ₹11,047 | 31 दिसंबर 2025 तक 100% छूट |
| बैंक ऑफ इंडिया | 7.85% – 12.15% | ₹10,102 – ₹11,160 | 0.25% तक (₹2,500 – ₹10,000) |
| यूको बैंक | 7.60% – 10.25% | ₹10,043 – ₹10,685 | सभी कार और इलेक्ट्रिक वाहन लोन पर 31 अक्टूबर 2025 तक कोई शुल्क नहीं |
| भारतीय स्टेट बैंक (SBI) | 8.75% | ₹10,319 | कोई शुल्क नहीं |
| आईडीबीआई बैंक | 7.95% – 9.10% | ₹10,126 – ₹10,403 | 31 अक्टूबर 2025 तक कोई शुल्क नहीं |
| बैंक ऑफ महाराष्ट्र* | 7.70% – 12.00% | ₹10,067 – ₹11,122 | फेस्टिव ऑफर के तहत कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं |
| इंडियन ओवरसीज बैंक | 7.80% – 12.00% | ₹10,090 – ₹11,122 | 0.50% (₹500 – ₹5,000) |
| आईसीआईसीआई बैंक | 8.50% से आगे | ₹10,258 से शुरू | अधिकतम 2% तक |
| एचडीएफसी बैंक | 9.20% से आगे | ₹10,428 से शुरू | 1% तक (₹3,500 – ₹9,000) |
| कर्नाटक बैंक | 8.97% – 11.66% | ₹10,372 – ₹11,037 | 0.60% तक (₹2,500 – ₹11,000) |
| फेडरल बैंक | 10.00% से आगे | ₹10,624 से शुरू | ₹2,000 – ₹4,500 |
| पंजाब एंड सिंध बैंक** | 7.75% – 14.25% | ₹10,078 – ₹11,699 | 0.25% (₹1,000 – ₹15,000) |
| इंडियन बैंक | 7.75% – 9.85% | ₹10,078 – ₹10,587 | ₹1,000 |
| आईडीएफसी फर्स्ट बैंक | 9.99% से आगे | ₹10,621 से शुरू | अधिकतम ₹10,000 तक |
| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 7.85% – 9.45% | ₹10,102 – ₹10,489 | 31 मार्च 2026 तक कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं |
नोट: बैंक ऑफ महाराष्ट्र अपने मौजूदा होम लोन ग्राहकों या कम से कम 6 महीने पुराने खाताधारकों को 0.25% ब्याज दर की छूट दे रहा है। पंजाब एंड सिंध बैंक अपने “PSB अपना वाहन सुगम” ग्राहकों को प्रोसेसिंग फीस पर 50% तक की छूट दे रहा है।
स्रोत: Paisabazaar.com (दरें और शुल्क 29 अक्टूबर 2025 तक के अनुसार)
निजी क्षेत्र के बैंक जैसे HDFC बैंक और ICICI बैंक क्रमशः 9.20% और 8.50% से ब्याज दरें शुरू कर रहे हैं, जिनकी प्रोसेसिंग फीस 1% तक है।
कम ब्याज दरें और फीस माफी से इस समय कार खरीदने वालों को काफी फायदा हो सकता है। हालांकि, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि ग्राहक लोन चुनने से पहले ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस, अवधि और प्री-पेमेंट शर्तों को ध्यान से समझें।