facebookmetapixel
Advertisement
बांग्लादेश में नई सरकार का आगाज: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ओम बिरलाBudget 2026 पर PM का भरोसा: ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाली मजबूरी खत्म, यह ‘हम तैयार हैं’ वाला क्षण9 मार्च को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चाIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया का दिग्गज टेक नेतृत्व, $100 अरब के निवेश की उम्मीदAI इम्पैक्ट समिट 2026: नगाड़ों की गूंज व भारतीय परंपरा के साथ 35,000 मेहमानों का होगा भव्य स्वागतदिल्ली में AI का महाकुंभ: भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट सोमवार से, जुटेंगे 45 देशों के प्रतिनिधिकॉरपोरेट इंडिया की रिकॉर्ड छलांग: Q3 में लिस्टेड कंपनियों का मुनाफा 14.7% बढ़ा, 2 साल में सबसे तेजएशियाई विकास बैंक का सुझाव: केवल जरूरतमंदों को मिले सब्सिडी, भ्रष्टाचार रोकने के लिए ऑडिट जरूरीRBI की सख्ती से बढ़ेगी NBFC की लागत, कर्ज वसूली के नए नियमों से रिकवरी एजेंसियों पर पड़ेगा बोझनिवेशकों की पहली पसंद बना CD: कमर्शियल पेपर छोड़ सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट की ओर मुड़ा रुख

रनवे पर यात्रियों के खाना खाने पर सिंधिया ने कहा… ‘अस्वीकार्य, शर्मनाक घटना’

Advertisement

सिंधिया अहंकार छोड़ें और यात्रियों से माफी मांगें : थरूर

Last Updated- January 18, 2024 | 10:44 PM IST
On passengers eating food on the runway, Scindia said... 'Unacceptable, shameful incident' रनवे पर यात्रियों के खाना खाने पर सिंधिया ने कहा… ‘अस्वीकार्य, शर्मनाक घटना’

केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि मुंबई हवाई अड्डे के रनवे पर यात्रियों के खाना खाने जैसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं और इसी वजह से संबंधित पक्षों पर जुर्माना लगाया गया है।

सिंधिया ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। आज यहां शुरू हुए ‘विंग्स इंडिया 2024’ के दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा ‘घटना की सूचना मिलने के कुछ घंटे के अंदर ही आधी रात के बाद मंत्रालय के अधिकारियों की बैठक बुलाई गयी। इसके तुरंत बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।’

मंत्री ने कहा कि तीन-चार घंटे में नोटिस जारी कर दिए गए और 24 घंटे के भीतर जरूरी जुर्माना लगा दिया गया। उन्होंने कहा ‘यह या ऐसी कोई भी घटना हमारे लिए अस्वीकार्य है। लिहाज़ा जुर्माना लगाया गया।’ सिंधिया ने कहा कि दो अलग-अलग नागरिक उड्डयन आवश्यकताएं (सीएआर) जारी की गईं।

उन्होंने कहा ‘जो हुआ वह निश्चित रूप से अस्वीकार्य था और यह शर्मनाक घटना थी। मुझे यह बहुत स्पष्ट रूप से कहने में कोई आपत्ति नहीं है।’ विमानन सुरक्षा नियामक बीसीएएस और डीजीसीए ने बुधवार को इंडिगो और मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (एमआईएएल), एअर इंडिया और स्पाइसजेट पर कुल 2.70 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

मुंबई हवाई अड्डे के रनवे पर इंडिगो के यात्रियों के खाना खाने का वीडियो वायरल हो गया था। अलग अलग आदेशों के मुताबिक, घटना को लेकर नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने एयरलाइन पर 1.20 करोड़ रुपये और एमआईएएल पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। डीजीसीए ने एयरलाइन पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

सिंधिया अहंकार छोड़ें और यात्रियों से माफी मांगें : थरूर

कोहरे के कारण उड़ानों में देरी और दिल्ली हवाई अड्डे पर अव्यवस्थाओं के संबंध में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरुवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जनता के प्रति ‘उपेक्षापूर्ण रवैया’ अपनाने का आरोप लगाया और उनसे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगने की मांग की।

सिंधिया पर हमला जारी रखते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मंत्री जी, अहंकार छोड़ो, जनता से माफी मांगो।’ इससे एक दिन पहले भी उड़ानों में देरी और कथित अव्यवस्था के मुद्दे पर थरूर और सिंधिया के बीच सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर वाकयुद्ध सामने आया था।

बुधवार को सिंधिया द्वारा किये गये पलटवार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा कि मंत्री के लिए बेहतर होगा कि वह मुझपर टिप्पणी करने के बजाय अपना ध्यान यात्रियों की पीड़ा पर केंद्रित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि शायद तब उन्हें (सिंधिया) अपने मंत्रालय की असंख्य अक्षमताओं, तैयारी की पूर्ण कमी और स्पष्ट खामियों को ठीक करने का समय मिल जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को थरूर के आरोपों का ‘आर्म-चेयर’आलोचक कहकर पलटवार किया था।

सिंधिया ने दावा किया था कि थरूर ‘थिसॉरस (समांतर कोश) की अपनी गूढ़ दुनिया में खोए हुए हैं’ और ‘इंटरनेट के जरिये चुनिंदा प्रेस लेखों से प्राप्त जानकारी को वह ‘शोध’ समझते हैं।

Advertisement
First Published - January 18, 2024 | 10:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement