facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

NTT DATA करेगी निवेअस सॉल्युशंस का अधिग्रहण

Advertisement

अधिग्रहण से एनटीटी डेटा की क्लाउड क्षमताएं बढ़ेंगी, 1,000 जीसीपी इंजीनियरिंग पेशेवर टीम में होंगे शामिल।

Last Updated- November 27, 2024 | 9:54 PM IST
जापान की IT कपंनी NTT DATA भारत में करेगी 6,000 लोगों की भर्ती , NTT DATA to hire 6,000 people in India by year-end to fuel growth plans

डिजिटल कारोबार और आईटी सेवा क्षेत्र की कंपनी एनटीटी डेटा ने कहा कि उसने गूगल क्लाउड प्लेटफॉर्म (जीसीपी) सेवाओं में विशेषज्ञता रखने वाली कर्नाटक की क्लाउड इंजीनियरिंग कंपनी निवेअस सॉल्युशंस का अधिग्रहण करने के लिए पक्का करार किया है।

इस अधिग्रहण से एनटीटी डेटा को विभिन्न उद्योगों में क्लाउड समाधानों की वैश्विक मांग पूरी करने के लिए अपनी क्लाउड क्षमताओं का विस्तार करने की रणनीति को बढ़ावा मिलेगा। इससे कंपनी को गूगल क्लाउड के लिए अग्रणी वैश्विक सिस्टम इंटीग्रेटर के रूप में भी मजबूती मिलेगी।

सौदा सामान्य शर्तों के पूरा होने पर निर्भर करेगा और इसके अगले 30 से 60 दिनों के भीतर संपन्न होने की उम्मीद है। सौदा पूरा होने के बाद निवेअस सॉल्युशंस, एनटीटी डेटा की गूगल क्लाउड बिजनेस यूनिट को बेहतर बनाने के लिए जीसीपी मूल के आधुनिकीकरण, डेटा इंजीनियरिंग और एआई में विशेषज्ञता वाले 1,000 जीसीपी इंजीनियरिंग पेशेवरों को जोड़ेगी।

वित्तीय सेवाओं, विनिर्माण, वाहन, खुदरा और लॉजिस्टिक में गहन जानकारी रखने वाली निवेअस सॉल्युशंस एनटीटी डेटा के विशेष उद्योग क्लाउड प्लेटफॉर्म समाधान प्रदान करने की क्षमता का समर्थन करती है।

Advertisement
First Published - November 27, 2024 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement