facebookmetapixel
Advertisement
बांग्लादेश में नई सरकार का आगाज: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ओम बिरलाBudget 2026 पर PM का भरोसा: ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाली मजबूरी खत्म, यह ‘हम तैयार हैं’ वाला क्षण9 मार्च को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चाIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया का दिग्गज टेक नेतृत्व, $100 अरब के निवेश की उम्मीदAI इम्पैक्ट समिट 2026: नगाड़ों की गूंज व भारतीय परंपरा के साथ 35,000 मेहमानों का होगा भव्य स्वागतदिल्ली में AI का महाकुंभ: भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट सोमवार से, जुटेंगे 45 देशों के प्रतिनिधिकॉरपोरेट इंडिया की रिकॉर्ड छलांग: Q3 में लिस्टेड कंपनियों का मुनाफा 14.7% बढ़ा, 2 साल में सबसे तेजएशियाई विकास बैंक का सुझाव: केवल जरूरतमंदों को मिले सब्सिडी, भ्रष्टाचार रोकने के लिए ऑडिट जरूरीRBI की सख्ती से बढ़ेगी NBFC की लागत, कर्ज वसूली के नए नियमों से रिकवरी एजेंसियों पर पड़ेगा बोझनिवेशकों की पहली पसंद बना CD: कमर्शियल पेपर छोड़ सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट की ओर मुड़ा रुख

Zomato-Swiggy की प्राइवेट लेबलिंग पर NRAI चिंतित, ONDC संग साझेदारी बढ़ाने पर जोर

Advertisement

रेस्तरां संगठन ने कमीशन दरों को लेकर जताई आपत्ति, फूड डिलिवरी में तीसरे विकल्प की जरूरत पर दिया बल

Last Updated- January 22, 2025 | 9:30 PM IST
Swiggy and Zomato

नैशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने जोमैटो और स्विगी जैसे फूड डिलिवरी मंच द्वारा अपने ब्रांड के नाम से खाने-पीने का सामान बेचने (प्राइवेट लेबलिंग) पर चिंता जताई है और कहा है कि फूड डिलिवरी के क्षेत्र में तीसरे विकल्प की जरूरत है। सरकार द्वारा समर्थित ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) और ओला तथा मैजिकपिन जैसे दूसरे फूड डिलिवरी मंचों की नियमित तिमाही बैठक मंगलवार को हुई जिसमें एनआरएआई ने ओएनडीसी के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया।

एनआरएआई के अध्यक्ष और क्विक सर्विस रेस्तरां चेन वाऊ! मोमो के संस्थापक सागर दरयानी ने कहा, ‘बेंगलूरु में हम ओएनडीसी के जरिये 20 फीसदी ऑर्डर पाने में सफल रहे हैं और हम देश के अन्य हिस्से में भी इस तरह की सफलता हासिल कर सकते हैं।’

इस क्षेत्र के परंपरागत खिलाड़ी ज्यादा कमीशन वसूल रहे हैं यही वजह है कि एनआरएआई ने ओएनडीसी के साथ सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया है। इस उद्योग से जुड़े सूत्र ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को नाम न बताने की शर्त पर बताया कि जोमैटो और स्विगी द्वारा 15-30 फीसदी के बीच कमीशन वसूला जाता है जबकि ओएनडीसी के कमीशन का दायरा 5-7 फीसदी है।

इस महीने की शुरुआत में एनआरएआई ने जोमैटो और स्विगी पर यह आरोप लगाया कि ये कंपनियां उपभोक्ताओं के डेटा छिपाने, प्राइवेट लेबलिंग में शामिल होने, रेस्तरां साझेदार का भरोसा तोड़ने और बाजार में अपनी पोजिशन का दुरुपयोग करने में लगी हैं।

रेस्टोरेंट संगठन ने भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग से संपर्क करने की योजना भी बनाई है ताकि इन फूड एग्रीगेटर के खिलाफ कानूनी कदम उठाया जा सके। एनआरएआई के उपाध्यक्ष और मैसिव रेस्ट्रॉ के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक जोरावर कालरा ने कहा, ‘हमारी ओएनडीसी के साथ अच्छी बैठक हुई है।

 

UL Q3: हिंदुस्तान लीवर के प्रॉफिट ने लगाई 20% की छलांग, खर्च बढ़ा 270 करोड़, मुनाफा हुआ 2989 करोड़

HUL Q3: आइसक्रीम कारोबार पर कंपनी बोर्ड ने ले लिया बड़ा फैसला, पढ़िए सारा मामला

HUL Q3: बड़ी खबर! ब्यूटी ब्रांड Minimalist के अधिग्रहण को मिली कंपनी बोर्ड की मंजूरी; पढ़े, आगे क्या होगा…

Advertisement
First Published - January 21, 2025 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement