facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांगचीन से निवेश और तकनीक आकर्षित करने के लिए नियमों की समीक्षा को तैयार है भारत: गोयलBS Manthan 2026: एआई से कितनी कमाई, सवाल उठा सकते हैं अमेरिकी बाजारBS Manthan में गडकरी का बड़ा ऐलान: राजमार्ग निर्माण में अब BOT मॉडल को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

अब रफ्तार पकड़ेगी भारतीय रेल: रेलवे 2026 तक 7,900 किमी ट्रैक करेगा अपग्रेड, स्पीड की सीमा होगी खत्म

Advertisement

रेलवे वित्त वर्ष 2026 में 7,900 किलोमीटर ट्रैक का नवीकरण करेगी, जिससे तेज परिचालन के लिए उन्हें तैयार किया जा सके।

Last Updated- April 21, 2025 | 10:37 PM IST
Indian Railways
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pexels

Indian Railways: मिशन रफ्तार का लक्ष्य हासिल करने के लिए रेलवे ने 2025-26 में अधिकतम रफ्तार की सीमा खत्म करने, ट्रैक के नवीकरण और पटरियों के किनारे चहारदीवारी बनाने की योजना बनाई है। मामले से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय बजट के 2 महीने बाद सभी रेलवे जोनों से परामर्श कर मंत्रालय ने ट्रैक और ट्रैक से जुड़े काम के प्रदर्शन लक्ष्यों को अंतिम रूप दे दिया है। रेलवे वित्त वर्ष 2026 में 7,900 किलोमीटर ट्रैक का नवीकरण करेगी, जिससे तेज परिचालन के लिए उन्हें तैयार किया जा सके।

इस समय 160 किलोमीटर से ज्यादा रफ्तार से चलने में सक्षम वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है।  वहीं सक्षम होने के बावजूद ट्रेनें अपनी रफ्तार से नहीं चल पा रही हैं। ऐसे में रेलवे ने करीब 3,700 किलोमीटर नेटवर्क को 130 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार से चलने योग्य बनाने का फैसला किया है। 

वित्त वर्ष 2025 में सेक्शन के मुताबिक गति 130 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाने का लक्ष्य 2,040 रूट किमी था और वित्त वर्ष 2024 में यह लगभग 2,400 रूट किमी था।  इस हिसाब से नया लक्ष्य पिछले लक्ष्यों से करीब दोगुना है। वंदे भारत ट्रेनों की जानवरों के साथ दुर्घटना के कारण हो रही आलोचना को देखते हुए रेलवे ने जानवरों व यात्रियों की सुरक्षा के लिए पटरियों के किनारे चहारदीवारी बनाने का काम शुरू किया है। 

चालू वित्त वर्ष में रेलवे ने 11,000 किलोमीटर चहारदीवारी बनाने की योजना बनाई है, जो इसके पहले साल के लक्ष्य का करीब दोगुना है। इन लक्ष्यों का अंतिम परिणाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। 

इसी तरह से मंत्रालय ने 208 स्थायी रफ्तार प्रतिबंधों (पीएसआर) को हटाने और 80 पीएसआर में ढील देने का लक्ष्य रखा है। इसकी वजह से भीड़ बढ़ती और रेल का परिचालन सुस्त होता है। पीएसआर सामान्यतया उन इलाकों में लागू होता है, जहां तेज मोड़ या क्रॉसिंग या भीड़भाड़ वाला इलाका होता है। इस मसले पर रेल मंत्रालय ने मांगी गई जानकारी पर कोई जवाब नहीं दिया। 

Advertisement
First Published - April 21, 2025 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement