facebookmetapixel
Advertisement
8 लाख लोगों को मिलेगा फायदा! इस राज्य में राशन कार्ड को लेकर बदले नियम, आय सीमा में हुई बड़ी बढ़ोतरीOla Electric Share: कभी ₹157 पर था, आज 26 रु पर आया; क्यों भंग हुआ निवेशकों का भरोसा?इंडिया-यूएस ट्रेड डील मार्च में साइन होने की संभावना, अप्रैल से हो सकती है लागू: गोयलअमेरिका की अगुवाई वाले Pax Silica गठबंधन में शामिल हुआ भारत, AI और क्रिटिकल मिनिरल्स सप्लाई चेन को मजबूतीमोतीलाल ओसवाल की नई रिपोर्ट: चश्मा कंपनी पर शुरू की कवरेज, 25% अपसाइड का दिया टारगेटIndia AI Impact Summit 2026 Day 5: कई बड़े बिजनेस लीडर्स होंगे स्पीकर, जानिए आज की पूरी डीटेलGold and Silver Rate today: MCX पर चांदी में ₹2,481 की तेजी से शुरू हुआ ट्रेड, सोना भी चमकाGaudium IVF IPO: ₹165 करोड़ का आईपीओ खुला, सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट्स ने बताया बिजनेस मॉडलकर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर में आईटीसी रिफंड पर नहीं लगेगी मनमानी रोककोयला खदानों का संचालन तेज करने के लिए समय-सीमा में होगा बदलाव! मंत्रालय ने रखा प्रस्ताव

अब iPhone यूजर्स भी कर सकेंगे ChatGPT ऐप का अपने फोन में इस्तेमाल, क्या देना पड़ेगा चार्ज? जानें डिटेल्स

Advertisement
Last Updated- May 19, 2023 | 1:37 PM IST
iphone

ChatGPT ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रखा है। हालांकि, इसके आने से लोगों के मन में नौकरी जाने का डर भी सता रहा हैं, वहीं कुछ लोग इसे कमाई का नया मौका समझ रहे हैं।

ऐसे में लोग इसका इस्तेमाल करने के लिए अपने फोन में डाउनलोड करना चाह रहे हैं। अगर आप iPhone यूजर हैं और चैटजीपीटी का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपके लिए भी खुशखबरी है। बता दें कि OpenAI ने iPhone के लिए ChatGPT App को लॉन्च कर दिया है।

iPhone यूजर्स अब अपने आईफोन में ChatGPT की सर्विसेज यूज कर पाएंगे। हालांकि, इसको यूएस के यूजर्स ही डाउनलोड कर पाएंगे।

आइए, जानते हैं इसकी ऐप के बारे में…

यूजर्स चैटजीपीटी ऐप को ऐप स्टोर पर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही यह ऐप पूरी तरह से एड-फ्री भी है। हालांकि, कंपनी कहा कि यह लेकिन आपकी हिस्ट्री को सभी डिवाइसेस में सिंक करेगा।

ये भी पढ़ें: WhatsApp Chat Lock: नहीं पढ़ सकेगा कोई आपकी पर्सनल WhatsApp चैट, कंपनी ने रोलआउट किया धांसू फीचर

फिलहाल इस ऐप का लुत्फ यूएस के यूजर ही उठा पाएंगे। हालांकि, आने वाले हफ्तों में इसे अन्य देशों में भी लॉन्च कर दिया जाएगा।
इसके अलावा, कंपनी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी ऐप को जल्द ही लॉन्च करेगी।

कंपनी के मुताबिक, जो यूजर OpenAI के ChatGPT plus का सब्सक्रिप्शन लेंगे हैं, वे ऐप के माध्यम से इसके सबसे शक्तिशाली लैंग्वेज मॉडल, GPT-4 का भी उपयोग कर सकेंगे।

इस ऐप में आप बोलकर भी अपने प्रश्न पूछे सकते हैं।

OpenAI ने इस नए ऐप की घोषणा करते हुए एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि कंपनी अमेरिका में अपना नया ऐप रोलआउट कर रही है, जो कि आने वाले हफ्तों में अन्य देशों में भी लॉन्च कर दी जाएगी।

कंपनी ने कहा कि ऐप यूजर को खाना पकाने, ट्रैवल प्लान या फिर अन्य कामों के लिए भी गाइडेंस दे सकती है।

ये भी पढ़ें: Samsung ने Chat GPT जैसे AI टूल पर लगाई रोक, कोड लीक के बाद अपने स्टाफ के लिए जारी किया ये आदेश

Advertisement
First Published - May 19, 2023 | 1:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement