facebookmetapixel
Advertisement
ऐप से लोन लेने का सोच रहे हैं? पहले जांच लें ये जरूरी चीजें, वरना खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंटनेपाल में दोबारा विनाशकारी बाढ़ का खतरा! उपग्रह तस्वीरों में दिखी 20.25 हेक्टेयर की नई झीलनौकरी छोड़ते ही खत्म हो जाएगा आपका कॉर्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस? इस्तीफे से पहले समझ लें ये बेहद जरूरी बातेंबेहतर सड़कें, तेज माल ढुलाई: फ्लीट मालिकों के लिए खुल रहे नए कारोबारी मौकेहोर्मुज संकट से भारत को लगी बड़ी चपत! ईंधन आयात पर ₹2 लाख करोड़ का अतिरिक्त बोझएफडी पर 7.20% तक ब्याज, एचडीएफसी बैंक और फेडरल बैंक ने बदलीं दरें2030 तक 36.7 अरब डॉलर का होगा भारत का मीडिया-मनोरंजन बाजार, डिजिटल ऐड और OTT से मिलेगी रफ्तारUS में 20 साल चला म्युचुअल फंड बूम, क्या अब है भारत की बारी? इन आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीद₹900 करोड़ के बायबैक का ऐलान, 3% से ज्यादा चढ़ा ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग का शेयरSBI के मजबूत नेटवर्क का मिलेगा फायदा! जेफरीज को इस शेयर में 26% तेजी की उम्मीद

Samsung ने Chat GPT जैसे AI टूल पर लगाई रोक, कोड लीक के बाद अपने स्टाफ के लिए जारी किया ये आदेश

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 5:49 PM IST
Free ChatGPT Go plan

अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही Chat GPT सुर्खियों में बना हुआ है। Chat GPT जैसे AI टूल सुरक्षित हैं या नहीं, अभी इस विषय पर चर्चा का बाजार गर्म है। इस बीच दक्षिण कोरिया की दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता Samsung ने अपने स्टाफ के लिए Chat GPT जैसे AI टूल के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। Samsung ने यह बैन स्टाफ द्वारा प्लेटफॉर्म पर कंपनी का संवेदनशील कोड लीक का पता लगने के बाद लगाया गया है। बता दें कि इससे पहले इटली में एक महीने के लिए Chat GPT पर बैन लगाया गया था।

Samsung ने क्यों लगाया बैन

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung ने सोमवार को अपने सबसे बड़े डिवीजनों में से एक में अपने स्टाफ को नोटिफाई किया। इस नोटिस के अनुसार, कंपनी इस बात से चिंतित है कि Google Bard और Bing सहित ऐसे AI प्लेटफॉर्म पर ट्रासमिंट किया गया डेटा बाहरी सर्वर पर स्टोर होता हैं, जिससे इस डेटा को रिट्राइव करना या डिलीट करना मुश्किल हो जाता है। अन्य यूजर्स के लिए यह उपलब्ध भी कराया जा सकता है।

Also Read: फेसबुक यूजर्स हो जाएं अलर्ट! कहीं ChatGPT के चक्कर में आपके अकाउंट का न हो जाए गलत इस्तेमाल

इंटरनल सर्वे के आधार पर लगाया बैन

Samsung ने एक महीने पहले AI टूल के उपयोग के बारे में एक इंटरनल सर्वे किया था। इस सर्वे में शामिल 65 फीसदी उत्तदाताओं ने माना कि ऐसी सेवाएं सुरक्षा जोखिम पैदा करती हैं। अप्रैल में ही कंपनी के इंजीनियरों ने गलती से Chat GPT पर इंटरनल सोर्स कोड को अपलोड करके लीक कर दिया था। इन घटनाओं के आधार पर Samsung ने अपने स्टाफ के लिए Chat GPT के उपयोग पर रोक लगा दी है। हालांकि Samsung के डिवाइस का यूज करने वाले यूजर्स पर इस बैन का कोई असर नहीं होगा।

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 5:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement