facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

अब तो वेतन के भी पड़ सकते हैं लाले

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 8:53 PM IST

पिछले दो-तीन हफ्तों से अपने भविष्य को लेकर सत्यम के कर्मचारी संशय में पड़े ही हुए थे, उस पर अंतरिम सीईओ राम मयनामपति के बयान के बाद उनके लिए वेतन के भी लाले पड़ सकते हैं।


मयनामपति ने आज कबूल कर लिया कि उनकी कार्यशील पूंजी में नकदी की हालत बेहद खराब है। इसके बाद कर्मचारियों में खलबली चल गई है।

हालांकि सभी कर्मचारियों को दिसंबर का वेतन मिल चुका है और प्रबंधन ने आगे भी कोई दिक्कत नहीं आने का आश्वासन दिया है, लेकिन कर्मचारी भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।

उन्हें लग रहा है कि जनवरी का वेतन मिलने में देरी होगी। सत्यम के एक कर्मचारी ने बताया, ‘जिन लोगों ने अग्रिम वेतन, एलटीए और फोन के बिल जैसे खर्चों के लिए आवेदन किया था, वह अभी तक इस रकम के मिलने का इंतजार ही कर रहे हैं।

जबकि उन्होंने यह आवेदन काफी पहले किया था।’ दिन में कर्मचारियों से सत्यम के प्रबंधन ने कहा था कि ऑरेकल, थॉमसन रॉयटर्स, एप्लायड मैटीरियल्स, टेलस्ट्रा, सन और जनरल इलेक्ट्रिक्स जैसी ग्राहक कंपनियों ने उन पर पूरा भरोसा जताया है।

वेतन मामले पर प्रबंधन ने कहा, ‘कर्मचारियों के  वेतन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हम परिचालन कार्य जारी रखने के लिए क स्टमर कलेक्शन के जरिए फंड मोबिलाइज क रेंगे।’ साल 2008 की पहली छमाही में सत्यम को 5,440 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था।

जिसका 60 फीसदी हिस्सा कर्मचारियों के वेतन पर खर्च किया गया था। माना जा रहा है कि अमेरिका में कंपनी के कर्मचारियों को दिसंबर के   वेतन के लिए इंतजार करना पड़ेगा। आमतौर पर अमेरिका में कार्यरत कर्मियों को हर महीने की 9 तारीख को वेतन दिया जाता है।

अमेरिका में काम करने वाले सत्यम के एक अधिकारी ने फोन पर बताया, ‘हर महीने की 9 तारीख को हमारा वेतन आ जाता है। लेकिन अभी तक हमें सैलरी स्लिप भी नहीं मिली है।’

जब इन कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से वेतन के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया, ‘कुछ दिनों के लिए वेतन के तौर पर दी जाने वाली रकम को पेरोल प्रोसेसिंग फर्म के पास रखा गया है।’

कंपनी की कारोबारी विकास टीम के एक सदस्य ने बताया, ‘कंपनी प्रबंधन ने भरोसा दिया है कि अमेरिका में कर्मचारियों को 12 जनवरी तक वेतन मिल जाएगा।’

सिंगापुर में काम कर रहे कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया, ‘यहां पर ज्यादातर लोग वेतन के लिए इंतजार कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें नौकरी बरकरार रखने का भरोसा दिया जाए। इस समय में नौकरी से हाथ धोने से बुरा कुछ भी नहीं हो सकता है।’

हालांकि सभी कर्मचारियों के दिमाग में जो सवाल बार बार आ रहा है वह है, ‘मान लिया जाए कि जनवरी का वेतन आ जाएगा। तो इस बात की क्या गारंटी है कि फरवरी में भी वेतन मिलेगा और कंपनी बड़े स्तर पर छंटनी नहीं करेगी।’

Advertisement
First Published - January 8, 2009 | 11:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement